लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा कर्नाटक में काट सकती है कई सांसदों के टिकट, उम्र की सीमा रेखा और प्रदर्शन के पैमाने पर हो सकती है छंटनी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 12, 2024 07:30 IST

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में अपने लगभग आधे मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा कर्नाटक में अपने लगभग आधे मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती हैकयास लग रहे हैं कि टिकट कटने वालों की लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का नाम भी हैभाजपा मौजूदा सांसदों की बढ़ती उम्र, पिछले कार्यकाल के खराब प्रदर्शन को आधार बना सकती है

नई दिल्ली/बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में सत्ता का संचालन कर रही भारतीय जनता पार्टी साल 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों में अभी से लग गई है। पार्टी के भीतर आगामी आम चुनाव को लेकर रणनीति बनाने पर गहन मंथन शुरू हो गया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार चुनाव में जीत को पक्का करने के लिए भाजपा कई तरह की योजनाओं को अमल में लाने पर विचार कर रही है। उन्हीं में से एक है मौजूदा सांसदों की छंटनी, जी हां, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी कर्नाटक में अपने लगभग आधे मौजूदा सांसदों को बदलने की योजना बना रही है।

इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिन सांसदों का टिकट कट सकता है, उस सूची में शामिल प्रमुख नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का नाम भी बताया जा रहा है, जिनकी सीट पर किसी दूसरे प्रत्याशी को टिकट दिया जा सकता है।

इसके अलावा लोकसभा के जिन निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान सांसदों की जगह नए चेहरों के आने की उम्मीद है, उनमें गंगा-हावेरी, बेंगलुरु उत्तर, बेल्लारी, रायचूर, बेलगाम, बीजापुर, मांड्या, कोलार, चिक्कबल्लापुर, चामराजनगर, दावणगेरे, तुमकुर और कोप्पल लोकसभा सीट का नाम लिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्टी मौजूदा सांसदों कॉी बढ़ती उम्र, उनके पिछले कार्यकाल के दौरान खराब प्रदर्शन और सत्ता विरोधी लहर जैसी चिंताओं के मद्देनजर उन्हें नमस्ते कह सकती है।

गौरतलब है कि नवंबर में बीजेपी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को पार्टी की कर्नाटक भाजपा का प्रमुख नियुक्त किया था। बीवाई विजयेंद्र ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद नलिन कुमार कतील का स्थान लिया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए