Lok Sabha Elections 2024: मणिपुर, राजस्थान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों समेत इन बड़े नेताओं ने किया मतदान, देखें वीडियो और तस्वीरें
By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 19, 2024 10:06 AM2024-04-19T10:06:14+5:302024-04-19T10:07:31+5:30
21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान के लिए लोग अपने घरों से निकले हैं। युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच कई बड़े नेताओं ने भी मतदान केंद्र पहुंच कर अपना वोट डाला है।
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान जारी है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान के लिए लोग अपने घरों से निकले हैं। युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच कई बड़े नेताओं ने भी मतदान केंद्र पहुंच कर अपना वोट डाला है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला। पेमा खांडू ने कहा, "आज लोकतंत्र का महापर्व है और लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस साल मतदाताओं की संख्या 2019 में मतदाताओं की संख्या से अधिक हो जाएगी। भाजपा राज्य में इतिहास रचने जा रही है। हम दोनों लोकसभा सीटें भी जीतेंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी को 41 सीटें मिली थीं और हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी को 60 में से 60 सीटें मिलेंगी।"
#WATCH अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, "आज लोकतंत्र का महापर्व है और लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस साल मतदाताओं की संख्या 2019 में मतदाताओं की संख्या से अधिक हो जाएगी। भाजपा राज्य में इतिहास रचने जा रही है। हम दोनों लोकसभा… https://t.co/CBDpm576Bapic.twitter.com/bWF5Zl45XW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल पूर्व के लुवांगसांगबाम ममांग लीकाई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद बीरेन सिंह ने कहा कि "मणिपुर के सभी भाइयों और बहनों से मैं अपील करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दोनों सीट NDA को दें।"
#WATCH मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, "मणिपुर के सभी भाइयों और बहनों से मैं अपील करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दोनों सीट NDA को दें।"#LokSabhaElections2024https://t.co/t58pMgGhNtpic.twitter.com/n1HYdp0u1Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
#WATCH मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।#LokSabhaElection2024pic.twitter.com/0cGx23dnO4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून के एक मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ वोट डाला। कांग्रेस ने यहां उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मैदान में उतारा है।
#LokSabhaElections2024 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून के एक मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ वोट डाला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
कांग्रेस ने यहां उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मैदान… pic.twitter.com/WrxWWZza6v
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोलिंग बूथ संख्या- 100 राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, खटीमा पर मतदान किया। मतदान के बाद धामी ने कहा, ष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं सबसे अपील करता हूं कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान करें। सभी को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेना है।"
#WATCH उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं सबसे अपील करता हूं कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान करें। सभी को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेना है।" https://t.co/DzLtrPMqphpic.twitter.com/tviIzY2lkc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी मतदान किया। मततदान के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा, मैं आज सभी से अपील करूंगा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। मतदान अवश्य करें, ये लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा।मुझे विश्वास है कि 2014 और 2019 का इतिहास राजस्थान दोहराएगा।"
#WATCH जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "मैं आज सभी से अपील करूंगा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। मतदान अवश्य करें, ये लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा।मुझे विश्वास है कि 2014 और 2019 का इतिहास राजस्थान दोहराएगा।"#LokSabhaElections2024https://t.co/QJn1LtBx6gpic.twitter.com/zb6AuiVc9H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपना वोट डालने के लिए पुडुचेरी के डेलार्शपेट में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
#WATCH पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपना वोट डालने के लिए पुडुचेरी के डेलार्शपेट में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।#LokSabhaElections2024pic.twitter.com/UMZGoxiu16
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।"
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।" https://t.co/zGqwb2z605pic.twitter.com/e4PqbvxLLq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024