लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और राजद में हमला, सम्राट चौधरी ने कहा-महागठबंधन का सूपड़ा साफ होगा, तेजस्वी बोले-खाता नहीं खुलेगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2023 14:09 IST

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों के नेताओं में बिल्कुल भी एकता नहीं है।बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।महागठबंधन की हमारी सरकार बन रही थी तब हमने कहा था कि यह सब चलता रहेगा।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजद ने एक-दूसरे पर हमला किया। भाजपा बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सत्तारूढ़ महागठबंधन का 2024 के लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार में जीरो पर आउट करेंगे। 

चौधरी ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद कर देना चाहिए और इसके बजाय राज्य पर ध्यान देना चाहिए। नीतीश का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास करते हैं।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘वह (नीतीश) विपक्षी खेमे में अकेले नेता नहीं हैं जो प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं। विपक्षी दलों के नेताओं में बिल्कुल भी एकता नहीं है।’’

नीतीश के दिल्ली दौरे को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में चौधरी ने कहा कि वह (नीतीश) कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। चौधरी ने दावा किया, ‘‘2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बिहार में शून्य सीट मिलेगी और बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश पर राजग की ‘‘पीठ में छुरा घोंपने’’ का आरोप लगाया और उनके महागठबंधन में शामिल होने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री पद की उनकी ‘महत्वाकांक्षा’ को जिम्मेदार ठहराया। नीतीश पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

पूर्व में कई मौकों पर नीतीश ने कहा है कि वह केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के खिलाफ विपक्षी एकता बनाने में ‘‘सकारात्मक’’ भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहे हैं। यादव ने धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के बाद मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब 2024 के लोकसभा चुनाव तक चलेगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार चुनाव से ‘‘डरती’’ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के मामले की जांच के सिलसिले में तेजस्वी से यहां नौ घंटे तक पूछताछ की।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी (33) सुबह करीब 10.45 बजे मध्य दिल्ली स्थित संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यादव का बयान दर्ज किया और वह रात नौ बजे ईडी कार्यालय से बाहर आए।

इस बीच, तेजस्वी को दोपहर के समय एक घंटे का भोजनावकाश भी मिला। तेजस्वी से पिछले महीने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी पूछताछ की थी। ईडी की पूछताछ के बाद तेजस्वी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में जब महागठबंधन की हमारी सरकार बन रही थी तब हमने कहा था कि यह सब चलता रहेगा।

यह 2024 तक जारी रहेगा क्योंकि वे (भाजपा) 2024 के आम चुनाव से डरे हुए हैं। अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता, जैसा कि सभी जानते हैं, यह कोई नयी बात नहीं है। वही सवाल पूछे जाते हैं और जवाब भी वही रहते हैं, इसमें कोई नयी बात नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब कुछ हुआ ही नहीं तो क्या सजा देंगे? देश और बिहार की जनता देश के माहौल को जानती है। उनके (भाजपा) लिए मुख्य चिंता बिहार है।’’

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमारBihar BJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?