लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर जेल से हुए आजाद, मुंगेर में ललन सिंह के पक्ष में भरी हुंकार, समर्थकों से बोले- ’ हूमच के दहो..।’

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2024 14:57 IST

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के ठीक पहले पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर निकले और जदयू प्रत्याशी ललन सिंह के पक्ष में हुंकार भरी।

Open in App
ठळक मुद्देमोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर निकले जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी ललन सिंह के पक्ष में भरी हुंकार अनंत सिंह ने दावा किया कि ललन सिंह 5 लाख से ज्यादा वोटों से मुंगेर की सीट जीतेंगे

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के ठीक पहले पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर निकले। रविवार तड़के 4:45 बजे जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

अनंत सिंह पर उनके समर्थकों ने जेसीबी से उन पर फूलों की बारिश की। बिहार सरकार के गृह मंत्रालय ने अनंत सिंह को पुश्तैनी जमीन जायदाद के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि जनता से मिलना है और गांव में जमीन का बंटवारा करना है, इसलिए जेल से बाहर आए हैं।

चुनावी सरगर्मी के बीच अनंत सिंह के बाहर आने के बाद मुंगेर लोकसभा सीट का चुनावी पारा चढ़ गया है। चुनावी वक्त में उनका जेल से बाहर आना बेहद अहम माना जा रहा है। अनंत सिंह का मोकामा और मुंगेर में काफी दबदबा रहता है। भूमिहार मतदाताओं के बीच काफी पैठ है। इन्हें लोग 'छोटे सरकार' के नाम से भी जानते हैं। चौथे चरण में 13 मई को होने वाले मुंगेर लोकसभा के चुनाव से पहले पूर्व विधायक के बाहर आने से चुनाव रोचक हो गया है।

जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह ने जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अधिक से अधिक वोट देने की अपील कर रहे हैं। वीडियो में अनंत सिंह के समर्थक उनसे कहते दिख रहे हैं कि 'अपने आ गेलखिन ता पोलिंग ऐसेहीं बढ़तै..' यानी अब आप आ गए हैं तो वोट ऐसे ही बढ़ जाएगा। वहीं, अनंत सिंह अपने समर्थकों से कहते दिख रहे हैं कि’ हूमच के दहो..।’

लोकसभा चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि ललन सिंह मुंगेर सीट पर 5 लाख वोट से जीतेंगे। कहीं कोई चुनाव है ही नहीं। वहीं राजद प्रत्याशी अनीता देवी के पति अशोक महतो का जिक्र आने पर अनंत सिंह ने कहा कि उन सबका नाम भी हम नहीं जानते हैं। ये कौन हैं और कहां के हैं। बता दें अनंत सिंह पटना की बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी फिलहाल मोकामा से विधायक हैं।

राजद की विधायक होने के बावजूद नीलम देवी ने चंद महीने पहले बिहार में एनडीए सरकार बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी फिलहाल नीलम देवी एनडीए के साथ हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह का जेल से बाहर आना बेहद दिलचस्प है।

इस संबंध में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार ने पैरोल दिया है, लेकिन सरकार में बेचैनी बढ़ गई है। अब सरकार धनबल और बाहुबल के सहारे जीत दर्ज करना चाहती है, लेकिन अब ये मुमकिन नहीं है क्योंकि अब जनबल तेजस्वी यादव के साथ है।

उल्लेखनीय है कि मुंगेर से एनडीए के प्रत्याशी जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा सांसद ललन सिंह हैं। जिनकी प्रस्तावक इसबार अनंत सिंह की पत्नी सह विधायक नीलम देवी हैं। पिछले चुनाव में दोनों आमने-सामने थे लेकिन बिहार में पिछले महीनों जब सियासी उलटफेर हुआ तो नीलम देवी राजद का दामन छोड़कर एनडीए के खेमे में आ गईं।

वहीं ललन सिंह के सामने इस बार बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी राजद की प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरी हैं। अशोक महतो ने जेल से निकलने के बाद हाल में ही शादी की और लालू यादव ने उनकी नयी नवेली पत्नी अनीता देवी को मुंगेर से टिकट थमाया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४अनंत सिंहLalan Singhमुंगेरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?