लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "जैसे-जैसे मतदान के चरण बीत रहे हैं, हम '400 पार' के करीब पहुंच रहे हैं", तेजस्वी सूर्या ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2024 09:35 IST

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण पूरा होने के बाद बेंगलुरु दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि हर चरण के बाद बीजेपी अपने '400 पार' के लक्ष्य के करीब पहुंच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी सूर्या ने कहा कि हर चरण के बाद बीजेपी '400 पार' के लक्ष्य के करीब पहुंच रही हैउन्होंने कहा कि तेलंगाना की कुल 17 सीटों में से भाजपा कम से कम 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगीतेजस्वी सूर्या ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, लोगों को पीएम मोदी पर बड़ा भरोसा है

हैदराबाद: लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण पूरा होने के बाद बेंगलुरु दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि हर चरण के बाद बीजेपी अपने '400 पार' के लक्ष्य के करीब पहुंच रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेलंगाना में बीजेपी के 'लेट्स वोट कैंपेन' में शामिल हुए सूर्या ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी राज्य की कुल 17 सीटों में से कम से कम 15 सीटें जीतेगी।

तेजस्वी सूर्या ने कहा, "मुझे हैदराबाद के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने का अवसर मिला। हम जहां भी जा रहे हैं, वहां युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पीएम मोदी के लिए एक बड़ा भरोसा दिखाया जा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि तेलंगाना में भाजपा जीत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज करेगी। हम तेलंगाना में कम से कम 15 सीटें जीतेंगे।"

उन्होंने कहा, "इस बार बीजेपी पूरे दक्षिण भारत में भारी जीत हासिल करेगी, चाहे वह तमिलनाडु हो, आंध्र प्रदेश हो, कर्नाटक हो, तेलंगाना हो। भाजपा कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। हर चुनावी चरण के बाद हम अपनी जीत के करीब पहुंच रहे हैं और हमारे '400 पार का लक्ष्य' पूरा होने जा रहा है।"

इससे पहले हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने कहा था कि चाहे कड़ी धूप हो या भारी बारिश, उन्हें कोई नहीं रोक सकता क्योंकि उनकी लड़ाई सच्चाई के लिए है। माधवी लता का साल 2024 के आम चुनाव में सीधा मुकाबला से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दी ओवैसी से है।

माधवी लता ने कहा, "चाहे कड़ी धूप हो या भारी बारिश, सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई को कोई नहीं रोक सकता। हम इस बार जीतने जा रहे हैं और इसलिए हम उत्साह के साथ बाहर आ रहे हैं। हम हैदराबाद जीतेंगे और 400 लोकसभा सीटें पार करेंगे।"

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। 2019 के आम चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने नौ सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने चार, कांग्रेस ने तीन और एआईएमआईएम ने एक सीट जीती थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेलंगाना लोकसभा चुनाव २०२४तेजस्वी सूर्याBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?