लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कश्मीर मुद्दे पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- "किसी की हिम्मत नहीं..."

By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2024 07:56 IST

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की रैलियां जारी है और उन रैलियों में बयानबाजी भी खूब हो रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने उदयपुर में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब किसी के पास केंद्र शासित प्रदेश में पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं है।

अमित शाह ने कहा, "मुफ्ती और 'राहुल बाबा' जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने पर खून-खराबे की भविष्यवाणी करते थे। धारा 370 हटते ही यहां खून-खराबा हो जाएगा...राहुल बाबा, पांच साल हो गए, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, खून-खराबे की तो बात ही छोड़ दीजिए 'वहां किसी की पत्थर फेंकने' की हिम्मत है।''

राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार शाम एक रोड शो के दौरान अमित शाह ने विपक्षी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने वर्तमान की भाजपा सरकार के कामों को गिरनवाते हुए पूर्व की सरकारों की खामियां गिनवाई है। 

2019 में, केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 द्वारा जम्मू और कश्मीर को प्रदान की गई विशेष स्थिति को रद्द कर दिया। इसने पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में भी विभाजित कर दिया था। 370 हटाए जाने के बाद कई विपक्षी पार्टियों ने इसका जोरदार विरोध किया था। 

इस बीच, एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में अमित शाह ने विपक्ष के इस आरोप का जवाब दिया कि अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो संविधान में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कभी भी अपने बहुमत का दुरुपयोग नहीं किया है और यह कांग्रेस थी जिसने केंद्र में सत्ता में रहते हुए अपने बहुमत का दुरुपयोग किया था।

अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा हाशिए पर रहने वाले समुदायों को आरक्षण देने की नीति कभी नहीं बदलेगी।

राहुल गांधी के इस आरोप पर कि बीजेपी ने बॉन्ड के जरिए चंदा वसूला है, अमित शाह ने कहा कि विपक्ष को भी इन व्यक्तियों और कंपनियों से पैसा मिला है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा इस समय चढ़ा हुआ है। इस बार सात चरणों में मतदान होने वाले हैं जिसका पहला चरण 19 अप्रैल को पूरा हो गया। कई राज्यों में शामिल राजस्थान की 12 सीटों पर भी शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। शेष 13 सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहराहुल गांधीकांग्रेसजम्मू कश्मीरBJPउदयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप