लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट, 40.5% महिला कैंडिडेट्स को दिया टिकट, एन वक्त पर काटे 10 मौजूदा सांसदों के नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2019 18:18 IST

Lok Sabha Elections 2019: West Bengal CM Chief Mamata Banerjee announces list of TMC candidates: पंश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि सीएम ममता ने अपनी पार्टी से  40.5% महिला कैंडिडेट्स को उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर ममता बनर्जी ने उतारे कैंडीडेट्सममता की इलेक्शन ब्रिगेड में 40.5% महिलाओं को मिला टिकट, कहा- यह गौरवान्वित क्षण

Lok Sabha Elections 2019:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (12 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। सीएम ममता ने उम्मीदवारों की लिस्ट में महिलाओं को खासी जगह दी है। ममता ने 40.5 फीसदी महिलाओं को इस बार के आम चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है और इसे गौरवान्वित करने वाला क्षण भी बताया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं, उनमें से आसनसोल सीट से तृणमूल नेता मुन-मुन सेन को उम्मीदवार बनायाा गया है और बीरभूम से शताब्दी रॉय उम्मीदवार होंगी। इससे पहले उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक ने भी अपने उम्मीदवारों में महिलाओं का खास ख्याल रखा। पटनायाक ने करीब 33 फीसदी महिलाीओं को टिकट देने का फैसला किया है।

खबरें हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए 10 मौजूदा सांसदों का नाम काट दिया। उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर हमला करते हुए दावा किया कि उनके पास ऐसी सूचनाएं हैं कि ‘‘वीवीआईपी’’मतदाताओं को घूस देने के लिए हेलिकॉप्टरों और चार्टर्ड विमानों के जरिए धन पहुंचा रहे हैं ।

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट

सूची जारी करते हुए बनर्जी ने राफेल सौदे, कृषि संकट और रोजगार के घटते अवसरों सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र पर हमला किया। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने कहा कि सूची में पार्टी के जिन सांसदों के नाम नहीं हैं, उन्हें पार्टी के काम में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ओडिशा, असम, झारखंड, बिहार और अंडमान में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर