लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: वाराणसी में 19 मई को डाले जाएंगे वोट, जानिए राहुल-सोनिया के गढ़ में कब होंगे चुनाव

By भाषा | Updated: March 11, 2019 02:43 IST

चुनाव आयोग ने रविवार (10 मार्च) को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी, जिसके मुताबिक वाराणसी में मतदान आखिरी चरण में 19 मई को होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविदिशा, जहां से 2014 में भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज निर्वाचित हुई थीं वहां मतदान 12 मई को होगी।अमृतसर में मतदान 19 मई को होगा, जहां से अरुण जेटली 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे।

चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी, जिसके मुताबिक वाराणसी में मतदान आखिरी चरण में 19 मई को होगा। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी सहित कई अन्य हाईप्रोफाइल सीटों पर छह मई को वोट डाले जाएंगे। वाराणसी सीट का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। लखनऊ में भी मतदान छह मई को होगा, जहां से 2014 में गृह मंत्री राजनाथ सिंह निर्वाचित हुए थे।

वैसे ही हाजीपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान भी छह मई को होगा जिसका प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान करते हैं। वडोदरा और पुरी में मतदान 23 अप्रैल को होगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी वाराणसी के अलावा वडोदरा से भी निर्वाचित हुए थे। ऐसी अटकलें हैं कि इस बार पुरी वह दूसरी सीट होगी, जहां से प्रधानमंत्री 2019 में चुनाव में लड़ सकते हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर पर मतदान 23 अप्रैल को होगा, उसी दिन पीलीभीत के लिए मतदान होगा जिसका प्रतिनिधित्व मेनका गांधी कर रही हैं। मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी की संसदीय सीट सुल्तानपुर पर मतदान 12 मई को होगा। मैनपुरी पर भी मतदान 23 अप्रैल को होगा, जो उन दो सीटों में एक है जहां से 2014 में मुलायम सिंह यादव निर्वाचित हुए थे। जबकि आजमगढ़ सीट जिसे मुलायम ने रखी थी वहां मतदान 12 मई को होगा।

कन्नौज में मतदान 29 अप्रैल को होगा, जहां से मुलायम की बहू एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव 2014 में निर्वाचित हुई थीं। भाजपा की तेजतर्रार नेता उमा भारती की संसदीय सीट झांसी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की संसदीय सीट कानपुर में मतदान 29 अप्रैल को होगा।

वहीं विदिशा, जहां से 2014 में भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज निर्वाचित हुई थीं वहां मतदान 12 मई को होगी। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना सीट के लिए मतदान 12 मई को होगा। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी की अमेठी सीट और सोनिया गांधी की रायबरेली सीट के लिए मतदान छह मई को होगा।

अमृतसर में मतदान 19 मई को होगा, जहां से अरुण जेटली 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। एक महीने से अधिक समय तक चलने वाले चुनाव कार्यक्रम में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को, जबकि आखिरी एवं सातवां चरण का मतदान 19 मई को होगा। मतगणना 23 मई को होगी। भाषा अमित सुभाष सुभाष

टॅग्स :लोकसभा चुनाववाराणसीनरेंद्र मोदीराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे