लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी के बारे में कही आपत्तिजनक बात, राहुल-ममता पर भी निशाना

By स्वाति सिंह | Updated: March 18, 2019 11:39 IST

इससे पहले भी महेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक सभा में भगवान को बेवकूफ बताया था।

Open in App

केंद्रीय राज्य मंत्री और गौतमबुद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जो नये विवादों को जन्म दे सकता है। इस वीडियो में वह प्रियंका गांधी के लिए 'पप्पी' शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह वीडियो शनिवार (16 मार्च) का है। महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद की एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह विवादित बात कही। 

सिकंदराबाद में जनसभा के दौरान महेश शर्मा ने कहा, 'अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के मुख्यमंत्री गीत गाएं, तो कौन सुन रहा है? 'पप्पू' (राहुल गांधी) कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो 'पप्पू' की 'पप्पी' (प्रियंका गांधी वाड्रा) भी आ गई हैं। इनसे ऊपर उठकर देखना है, तो आज हमारा शेर, बब्बर शेर नरेंद्र मोदी है।'

महेश शर्मा ने आगे कहा 'मैं संसद में था जब उन्होंने आंख मारी, मैं भी फ़िदा हो गया।अब पप्पू कहता है वह पीएम पीएम बनेगा।तो मायावती-अखिलेश और पप्पू अब साथ आ गए हैं।'

इससे पहले भी महेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक सभा में भगवान को बेवकूफ बताया था। वायरल वीडियो के मुताबिक शर्मा ने कहा था कि आपने दिल्ली की जिम्मेदारी मुझे दी है। इस बात का जवाब कि मंत्री जी आए हैं, भईया अपने आप भी तो कुछ करके देखो। 

जाहिर है सांसद कभी गांव में पहुंच नहीं सकता। लेकिन मैं लोगों से रोजाना मिलता हूं, किसी का फोन आ जाए तो उसे कॉल बैक भी करता हूं। हर किसी का काम करना भगवान के बस का भी नहीं है। इस मामले में अगर कोई सबसे बड़ा बेवकूफ है तो हम या आप नहीं बल्कि वह ऊपर वाला भगवान है। इस बयान के बाद भी वह काफी विवादों में रहे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत