लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, आज हो सकती है दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा

By भाषा | Updated: April 21, 2019 02:09 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके आम आदमी पार्टी की गठबंधन की कोशिशों को गलत बताया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर संशय अभी भी बरकरार है।मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन में हो रही देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि यहां की सात लोकसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जायेगी। वह लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के एक नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी कल (रविवार) या उसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।’’ चांदनी चौक से उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भी इस बारे में सुना है। पार्टी को तय करने दीजिये।’’ केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के नियंत्रण कक्षों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर संशय अभी भी बरकरार है। मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन में हो रही देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली और हरियाणा में आप-जेजेपी-कांग्रेस गठबंधन करते हैं तो बीजेपी सभी सीटों पर हार जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का एक विधायक नहीं है और कांग्रेस दिल्ली में 3 सीट मांग रही है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लड़ते हुआ था, लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी जिस तरह लोकतंत्र के लिए खतरा बनी हुई है, उसको देखते हुए आम आदमी पार्टी ने गठबंधन पर विचार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एकबार फिर मोदी की सरकार बनती है तो इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार होगी।

इससे पहले आप नेता आप नेता संजय सिंह ने भी बताया कि बीजेपी को हराने के लिए हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार थे। लेकिन कांग्रेस किसी प्रकार के गठबंधन के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इतने प्रयासों के बावजूद कांग्रेस किसी प्रकार का समझौता करने के लिए तैयार नहीं है।

केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि भाजपा की सत्ता में वापसी, देश के लिये बहुत बड़ा खतरा साबित होगी इसलिये देशहित में उनकी पार्टी कुछ भी करने को तैयार है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके आम आदमी पार्टी की गठबंधन की कोशिशों को गलत बताया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसआम आदमी पार्टीशीला दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप