लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मिलिंद देवड़ा को मुंबई की कमान, संजय निरूपम इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Updated: March 26, 2019 08:08 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 26 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की इस सूची में पश्चिम बंगाल की 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि महाराष्ट्र की एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय निरुपम मुंबई उत्तर से 2009 में लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए थेशिवसेना में रहते हुए निरुपम राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं

कांग्रेस की मुंबई इकाई के नेताओं के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान की पृष्ठभूमि में सोमवार को पार्टी ने संजय निरूपम ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को कमान सौंप दी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देवड़ा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी निरूपम के योगदान की सराहना करती है।

संजय निरूपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद हटाए जाने के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पश्चिम बंगाल से 25 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। निरूपम को महाराष्ट्रा के मुंबई उत्तर-पश्चिम से संजय निरुपम को उम्मीदवार बनाया गया है। 

निरूपम और देवड़ा के बीच मतभेद 

गौरतलब है कि मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मतभेद की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। कुछ नेताओं ने निरुपम के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। हाल ही में देवड़ा और संजय निरुपम के बीच मतभेद की खबरें आई थीं। सूत्रों के मुताबिक मुंबई कांग्रेस के कई बड़े नेता संजय निरूपम के खिलाफ थे और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे थे। गत 9 फरवरी को मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह और नसीम खान ने पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे से नयी दिल्ली में मुलाकात कर पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम को पद से हटाने की मांग की थी।

मुंबई कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त करने की घोषणा करने वाले दिन ही पार्टी ने उन्हें मुंबई (उत्तर-पश्चिम) ने उन्हें टिकट दिया। कभी शिवसेना के तेजतर्रार नेताओं में शुमार किए गए निरूपम कांग्रेस में शामिल होने के बाद कई अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों भी रहे हैं। वह मुंबई उत्तर से 2009 में लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए थे, हालांकि पिछले चुनाव में वह भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गए थे।

राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं निरूपम

शिवसेना में रहते हुए वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। दूसरी तरफ, मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके देवड़ा इस बार भी दक्षिण मुंबई से उम्मीदवार हैं। वह इस सीट से पहले 2004 और 2009 में निर्वाचित हुए, हालांकि पिछले चुनाव में शिवसेना के अरविंद सावंत से हार गए थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत