लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजीव प्रताप रूडी ने लिया गोलगप्पे का स्वाद, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: April 11, 2019 20:30 IST

राजीव प्रताप रूडी सदर प्रखंड के अख्तियारपुर के पास एक गोलगप्पा वाले से बात कर रहे हैं और उससे पूछ रहे हैं कि वह कितना कमाता है जिस पर गोलगप्पे वाला बताता है कि वह रोज के ₹3000 कमा लेता है।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव प्रताप रूडी गोलगप्पा काफी चाव से खा रहे हैं और उसके स्वाद की तारीफ भी कर रहे हैं। राजीव प्रताप रूडी ने इस पूरे वाक्ये को अपने सोशल मीडिया साइट पर भी पोस्ट कर दिया है

महासमर 2019 का रण चरम पर है। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का दौर जोरों पर है।पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी इस बार भी सारण सीट से प्रत्याशी हैं और चुनाव प्रचार में जनता के बीच घूम रहे हैं। चुनाव प्रचार में घूमने के दौरान राजीव प्रताप रूडी का गोलगप्पे खाता वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रोज की कमाई...राजीव प्रताप रूडी सदर प्रखंड के अख्तियारपुर के पास एक गोलगप्पा वाले से बात कर रहे हैं और उससे पूछ रहे हैं कि वह कितना कमाता है जिस पर गोलगप्पे वाला बताता है कि वह रोज के ₹3000 कमा लेता है। राजीव प्रताप रूडी गोलगप्पा काफी चाव से खा रहे हैं और उसके स्वाद की तारीफ भी कर रहे हैं। राजीव प्रताप रूडी गोलगप्पे वाले से पूछते हैं कि वह पहले कहां काम करता था तो गोलगप्पे वाला बताता है कि वह पटना में गोलगप्पे भेजता था और अब छपरा आ करके अपने गांव के पास है और अच्छी कमाई कर रहा है।

सोशल साइट पर किया पोस्टराजीव प्रताप रूडी ने इस पूरे वाक्ये को अपने सोशल मीडिया साइट पर भी पोस्ट कर दिया है, जिस पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनसे पहले चुनाव प्रचार से लौट रहे लालू के छोटे बेटे तेजप्रताप यादव ने भी पटना में चाट का स्वाद चखा था और उनकी भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप