लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। इस बार चुनाव 7 चरणों में होने हैं और पहले चरण के लिए मतदान 11 अप्रैल को होंगे। वहीं, नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी है। इस लिहाज से सभी पार्टियां और उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी की मंगलवार को भी दो रैलियां हैं। पीएम बिहार के जमुई और गया लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं के संबोधन के साथ करेंगे। इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा है।
जमुई से भाजपा की सहयोगी पार्टी लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान मैदान में हैं वहीं गया से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने पूर्व सांसद भगवती देवी के बेटे विजय कुमार मांझी को चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी भी आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी।
02 Apr, 19 06:51 PM
ओडिशा लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल (बीजेडी) ने 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेडी ने 2 लोकसभा और 7 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारें है। डेनकनाल से महेश साहू और केन्दुझार लोकसभा सीट से चंद्राणी मुर्मू को मैदान में उतार है।
02 Apr, 19 04:17 PM
कांग्रेस की घोषणा पत्र पर बीजेपी का पलटवार
कांग्रेस की घोषणा पत्र पर बीजेपी ने पटलवार किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस घोषणा पत्र में ऐसी बातें हैं जो देश को तोड़ने वाली हैं और देश की एकता के खिलाफ हैं।
02 Apr, 19 03:04 PM
भुवनेश्वर में मायावती की रैली, कहा- 'जीएसटी और नोटबंदी से छोटे व्यापारियों का हुआ नुकसान। इससे बेरोजगारी भी बढ़ी। कांग्रेस बोफोर्स में शामिल थी और अब बीजेपी राफेल घोटाले में शामिल है।'
02 Apr, 19 03:00 PM
हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के गठबंधन के तहत उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी। अम्बाला से नरेश सारन और रोहतक से किशन लाल पांचाल को दिया गया टिकट।
02 Apr, 19 12:04 PM
ओडिशा के कालाहांडी में पीएम मोदी की रैली- 'ओडिशा में 24 लाख घर में मुफ्त बिजली मिल रही है। आजादी के 70 साल बाद ओडिशा के 3000 गांव में पहली बार बिजली पहुंची। इसे मोदी ने नहीं किया है, ये काम भारत की वोटरों ने किया है।'
02 Apr, 19 11:21 AM
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हार्दिक पटेल की याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरुरत नहीं है क्योंकि हाई कोर्ट का आदेश पिछले साल अगस्त में आया था।
02 Apr, 19 11:21 AM
उच्चतम न्यायालय ने गुजरात उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली हार्दिक पटेल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया जिसमें 2015 के दंगे मामले में उसकी सजा पर रोक लगाने से इनकार किया गया था।
02 Apr, 19 08:19 AM
बिहार में पीएम मोदी ने अपनी रैली से पहले किया ट्वीट- 'आज बिहार की जनता के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। गया और जमुई में जनसभाएं करूंगा।'