लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी ने कहा- 'बीजेपी 440 वोल्ट की तरह देश के लिए खतरा'

By भाषा | Updated: April 27, 2019 19:14 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि भाजपा 440 वोल्ट की तरह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा को खारिज कर देना चाहिए तथा उसके पक्ष में वोट देने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने हुगली जिले के पांडुआ में हुगली लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार रत्ना डे नाग के पक्ष में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘मैं आश्वासन देती हूं कि यदि तृणमूल सत्ता में आती है तो देश का कोई नुकसान नहीं होगा।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा और नरेंद्र मोदी यदि दूसरी बार सत्ता में आए तो वे देश को बर्बाद कर देंगे।..... भाजपा 440 वोल्ट की तरह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ अब माकपा के हरमद (गुंडे) भाजपा के उस्ताद बन गये हैं।’’ उन्होंने सवाल किया कि धर्म के नाम पर देश को बांटने के लिए उतारू भाजपा कैसे सत्ता में लौटने का आकांक्षा पाल सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कैसे यह दावा कर सकती है कि वह हिंदुओं की पार्टी है।

भाजपा के मन में हिंदू धर्म के प्रति कोई सम्मान नहीं है। मोदी की पार्टी देश में दंगे जैसी अशांति पैदा करने के लिए है।’’ बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने तारकेश्वर, गंगासागर, दक्षिणेश्वर, तारापीठ और कंकालीताला जैसे धर्मस्थलों में ढेर सारा विकास किया है। उन्होंने भाजपा पर वोट के लिये रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा अनपढ़ों की पार्टी है।

आप उससे क्या उम्मीद कर सकते हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी लोकसभा चुनाव में 80 सीटें भी हासिल नहीं कर पाएगी तथा आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में उसे एक भी सीट नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गुजरात, राजस्थान जैसे कुछ राज्यों में वोट बंट जायेंगे।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस