लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कर्नाटक में 2004 के बाद नहीं बना कोई भी मुस्लिम सांसद

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 9, 2019 18:05 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य और लंबे समय से बीजेपी के गढ़ रहे गुजरात में 1984 के बाद से कोई मुस्लिम सांसद चुन कर नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2004 से कर्नाटक राज्य ने अबतक  84 सांसदों को संसद भेजे हैं। दोनों चरणों में पूरे कर्नाटक में 28 लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 478 उम्मीदवार मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में एक विषय सबके लिए चिंता का कारण है, वो है मुस्लिम सांसदों का प्रतिनिधित्व का घटना। कर्नाटक में 2004 के बाद से एक भी मुस्लिम सांसद को नहीं चुना गया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक,  कांग्रेस और JD(S) ने 2004 से 2019 के बीच 11 मुस्लिम उम्मीदवार खड़े किए हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने एक भी प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

2004 से कर्नाटक राज्य ने अबतक  84 सांसदों को संसद भेजे हैं। 2004 में कलबुर्गी लोकसभा सीट से इकबाल अहमद सादगी (Iqbal Ahmed Saradgi) एकमात्र मुस्लिम सांसद थे। कर्नाटक में 12% से अधिक मुस्लिम हैं। कर्नाटक के 28 लोकसभा सीटों में से इस बार 2019 में भी सिर्फ एक ही मुस्लिम प्रत्याशी खड़ा है। 

दोनों चरणों में पूरे कर्नाटक में 28 लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 478 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में 241 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, दूसरे में 237 चुनाव लड़ेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटका में 5.11 करोड़ पात्र मतदाता हैं, 2.58 करोड़ पुरुष हैं, 2.52 करोड़ महिलाएं हैं और 4,661 अन्य हैं।

1984 के बाद से गुजरात से एक भी मुस्लिम सांसद नहीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य और लंबे समय से बीजेपी के गढ़ रहे गुजरात में 1984 के बाद से कोई मुस्लिम सांसद चुन कर नहीं आया है। 1984 के आम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भरूच से चुनाव जीते थे । राज्य की आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी करीब नौ फीसदी है और वे पारंपरिक रूप से कांग्रेस समर्थक रहे हैं।

कांग्रेस नेता पटेल 1984 में चंदूभाई देशमुख को हराकर चुनाव जीते थे । हालांकि 1989 में वह देशमुख से ही हार गए थे । पटेल इस समय राज्यसभा सदस्य हैं और वह भरूच सीट से 1977 और 1980 में भी चुनाव जीते थे 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह