लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के लिए है चुनौती, तीसरी पार्टी पलट सकती है बाजी

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 19, 2019 07:33 IST

पिछली बार यह सीट बीजेपी ने जीती थी, लेकिन इस बार जहां बीजेपी के लिए यह सीट बचाना मुश्किल है, वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के चलते, उसके लिए भी यह सीट हांसिल करना आसान नहीं है।

Open in App

वैसे तो लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र में तीसरी ताकत भारतयी ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के आने के बाद दोनों ही पार्टियों के सामने सवालिया निशान लग गया है। पिछली बार यह सीट बीजेपी ने जीती थी, लेकिन इस बार जहां बीजेपी के लिए यह सीट बचाना मुश्किल है, वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के चलते, उसके लिए भी यह सीट हांसिल करना आसान नहीं है।

इस आरक्षित सीट पर ज्यादातर चुनावों में कांग्रेस की जीत का परचम लहराता रहा है, लेकिन इस बार जीत के लिए चुनौती तगड़ी है। विधान सभा चुनाव 2018 में इस लोकसभा क्षेत्र की चैरासी और सागवाड़ा विस सीटों पर भारतीय ट्राईबल पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करके सभी को चौंका दिया था। यही नहीं, कुछ और सीटों पर भी बीटीपी का प्रदर्शन जोरदार रहा था। बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र में बांसवाड़ा जिले के बांसवाडा, घाटोल, गढ़ी, बागीदौरा और कुशलगढ़ विस क्षेत्र, तो डूंगरपुर जिले के डूंगरपुर, सागवाड़ा और चौरासी विस क्षेत्र शामिल हैं।

विधान सभा चुनाव 2018 में इन आठ सीटों में से 3 पर कांग्रेस, 2 पर बीजेपी, 2 पर बीटीपी और 1 पर निर्दलीय (कांग्रेस की बागी) ने चुनाव जीता था। जाहिर है, इस बार- कांग्रेस, बीजेपी और बीटीपी के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा। कांग्रेस और बीजेपी, दोनों दलों के नाराज और निराश नेता बीटीपी की ओर जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो लोस चुनाव में न तो कांग्रेस को कामयाबी मिलेगी और न ही फिर से जीत दर्ज कराने का बीजेपी का सपना साकार होगा।

हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव जैसा कोई चमत्कार ही लोस चुनाव में इस लोस क्षेत्र से बीटीपी को जीत दिला सकता है, परन्तु बीटीपी ने बीजेपी और कांग्रेस, दोनों की सफलता पर प्रश्नचिन्ह तो जरूर लगा दिया है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है