लाइव न्यूज़ :

लोकसभा 2019: महाराष्ट्र की 48 सीटों के लिए चार चरणों में होगा आम चुनाव, 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2019 23:46 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में देश की कुल 543 संसदीय सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार आम चुनाव कुल सात चरणों में होगा। सभी 543 सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना 23 मई को होगी। यानी 23 मई की शाम तक साफ हो जाएगा कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 कुल सात चरणों में सम्पन्न होगा। सभी सीटों के लिए मतगणन 23 मई को होगी।लोकसभा चुनाव 2014 में राज्य में सर्वाधिक 23 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। पिछले आम चुनाव में महाराष्ट्र में दूसरे नंबर पर शिव सेना रही थी जिसने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार को 17वीं लोक सभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा की। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी यानी 23 मई को शाम तक पता चल जाएगा अगली सरकार किसकी बनेगी। 

महाराष्ट्र की कुल 48 संसदीय सीटों के लिए कुल चार चरणों में मतदान होगा। 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में महाराष्ट्र की कुल सात सीटो के लिए मतदान होगा। 

18 अप्रैल को महाराष्ट्र की कुल 10 सीटों के लिए मतदान होगा। 23 अप्रैल को महाराष्ट्र की कुल 14 सीटों के लिए मतदान होगा। 

29 अप्रैल को महाराष्ट्र की कुल 17 सीटों के लिए मतदान होगा। पूरे देश के साथ ही 23 मई को महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना होगी। 

देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आम चुनाव होगा।
इस समय महाराष्ट्र में बीजेपी और शिव सेना की गठबंधन सरकार है। बीजेपी और शिव सेना लोक सभा चुनाव में 24-24 सीटो पर चुनाव लडेंगी।

कांग्रेस और एनसीपी अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस और एनसीपी के बीच चुनावी समझौता हो सकता है।

लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे-

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के कुल 48 सीटों के लिए हुए आम चुनाव में सबसे ज्यादा 23 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। शिव सेना ने कुल 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कुल चार सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने कुल दो सीटों पर विजय हासिल की थी। अन्य एक सीट स्वाभिमान पक्ष नाम स्थानीय दल ने जीता था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां