लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: हिंसा की शिकायत लेकर चुनाव आयोग जाएगी BJP, रक्षा मंत्री ने जताई नरसंहार की आशंका

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2019 14:36 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा 'मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में शांति के लिए वहां आज वोटिंग के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए।'

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री ने कहा 'ममता बनर्जी ने शुरू से ही धमकी देती रही हैं कि हम इंच-इंच का बदला लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल शाम 3.30 पर चुनाव आयोग जाएगा।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल में विभिन्न हिस्सों में हिंसा की खबरें आई हैं। हिंसा की खबरों को देखते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा 'मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में शांति के लिए वहां आज वोटिंग के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए।'

उन्होंने यहां मतदान के बाद नरसंहार की आशंका जताई है। रक्षा मंत्री ने कहा 'ममता बनर्जी ने शुरू से ही धमकी देती रही हैं कि हम इंच-इंच का बदला लेंगे। ऐसे में मुझे लगता है कि आज चुनाव खत्म होने के बाद टीएमसी द्वारा नरसंहार देखने को मिल सकता है।'

इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने टीएमसी पर हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा 'टीएमसी के कार्यकर्त्ता लोगों को बूथ पर जाने से रोक रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल शाम 3.30 पर चुनाव आयोग जाएगा।

उधर, जादवपुर में बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने बताया कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। 

उन्होंने कहा 'टीएमसी के गुंडों ने एक बीजेपी मंडल अध्यक्ष, एक ड्राइवर और एक कार पर हमला किया। हमने अपने 3 पोलिंग एजेंटों को भी वहां से बचाया है।' उन्होंने कहा 'एमटी गुंडे 52 बूथों पर धांधली करने वाले थे। लोग बीजेपी को वोट देने के लिए उत्सुक हैं लेकिन वे लोगों को वोट नहीं करने दे रहे हैं।'

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है। आज 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही  है। इस चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में 8-8, हिमाचल प्रदेश में 4, झारखंड में 3 और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनिर्मला सीतारमणपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?