लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की न्याय योजना के जाल में फंसने से स्वयं को बचाया बीजेपी ने

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2019 10:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने लोक-लुभावन योजना से बचने का प्रयास किया है।माना जा रहा है कि सुकन्या समृद्धि की तरह ही पेंशन के इच्छुक लोगों से उनका अंशदान लिया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत समय तक भाजपा संकल्प समिति के सदस्यों की उस बात को स्वीकार नहीं किया, जिसमें कांग्रेस की न्याय योजना के जवाब में गरीब परिवारों के लिए प्रति वर्ष आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव था. ऐसा करके न केवल प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के जाल में फंसने से भाजपा को बचाया, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर दिया कि भाजपा किसी अन्य दल की ओर से तय एजेंडा पर चुनाव लड़ने की जगह अपने स्वयं के वादों-इरादों और मापदंड पर चुनाव लड़ेगी.

यह संभवत: अपने को कांग्रेस की न्याय योजना के जाल से बचाने का ही प्रयास था कि भाजपा ने ऐसी किसी योजना को ऐलान नहीं किया. इतना ही नहीं, उसने किसी लोक-लुभावन योजना से बचने का भी प्रयास किया और केवल पहले से चल रही योजनाओं को ही प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प किया. इसमें सभी को घर, उज्जवला, सभी को बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शामिल था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संभवत: यह निर्णय किया कि अगर अगली सरकार में ढांचागत-विकास योजनाओं के लिए पैसा चाहिए तो मनभावन योजनाओं से बचने के साथ ही देश के अंदर से भी पैसा हासिल करने के लिए कार्य करना होगा. संभवत: यही वजह रही कि उन्होंने किसानों, छोटे-मंझोले दुकानदारों के लिए भी पेंशन योजना का ऐलान किया.

माना जा रहा है कि इन पेंशन योजनाओं में अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि की तरह ही पेंशन के इच्छुक लोगों से उनका अंशदान लिया जाएगा. लोगों को यह पेंशन 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलेगा. ऐसे में सरकार के पास करोड़ों-करोड़ लोगों से दीर्घकाल के लिए पैसा मिल सकता है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबीजेपी संकल्प पत्रनरेंद्र मोदीकांग्रेस घोषणा पत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?