लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी-कांग्रेस का 100 सीटों पर होगा महामुकाबला

By भाषा | Updated: March 18, 2019 08:13 IST

लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी 224 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी जबकि उसे 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में हार-जीत का सबसे कम अंतर जम्मू कश्मीर की लद्दाख सीट पर थादेशभर में कुल 23 सीटों पर हार-जीत का फैसला मात्र एक प्रतिशत से कम मतों से हुआ था

लोकसभा चुनाव के समर में 100 सीटें भाजपा और कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेंगी जहां हार जीत का अंतर 10 प्रतिशत के आसपास रहा है. चुनाव में कांग्रेस की नजर देश की करीब 56 सीटों पर होगी जहां वह 80 हजार या उससे कम वोटों से हारी थी. इनमें से 24 सीटों पर बहुत कड़ा मुकाबला था. लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी 224 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी जबकि उसे 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

बीजेपी की 282 सीटों पर मिली थी जीत

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा 282 सीटों पर जीती थी और 146 सीटों पर उसे हार मिली थी. जिन सीटों पर भाजपा हारी थी उनमें से 82 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को मिले वोट विजयी उम्मीदवार से 20 प्रतिशत कम थे और 33 सीटों पर भाजपा की हार का प्रतिशत 10 या उससे कम था. लोकसभा चुनाव का प्रचार कार्य तेज होने के साथ कांग्रेस का जोर उन सीटों पर बढ़ गया है जहां पिछले चुनाव में कांटे का मुकाबला था. देशभर में कुल 23 सीटों पर हार-जीत का फैसला मात्र एक प्रतिशत से कम मतों से हुआ था. इसमें सबसे ज्यादा चार सीटें कर्नाटक में, तीन केरल में और दो-दो सीटें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जबकि एक-एक सीट जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में है.

इन 23 सीटों पर जीत हार का अंतर 36 से लेकर 11,178 रहा है. पिछले लोकसभा चुनाव में एक प्रतिशत मतों के अंतर से जीतने वाले प्रमुख नेताओं में कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली, शिवसेना के अनंत गीते और माकपा के मोहम्मद सलीम के नाम शामिल हैं। 2014 में हार-जीत का सबसे कम अंतर जम्मू कश्मीर की लद्दाख सीट पर था जहां भाजपा मात्र 36 मतों के अंतर से जीती थी। बॉक्स पिछले लोकसभा में जीत हार का गणित राज्य जीते - हारे छत्तीसगढ़ चंदूलाल साहू (भाजपा) - अजीत जोगी कर्नाटक बी.वी. विनायक (कांगे्रस) - ए.शिवनगौड़ा (भाजपा) लक्षद्वीप मोहम्मद फैसल (राकांपा) - हमदुल्ला सईद महाराष्ट्र राजीव शंकर राव सातव (कांग्रेस) - सुभाष बापूराव (शिवसेना)

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस