लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा के नाराज नेताओं को मनाने जुटा संघ, भैया जी जोशी पहुंचे पटना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 4, 2019 09:17 IST

लोकसभा चुनाव 2019: आर.के सिन्हा पटना साहिब से टिकट चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट ना मिलने से वह नाराज चल रहे थे. इसको लेकर आरएसएस के तरफ से सिन्हा को मनाने की कोशिश की गई है.

Open in App

बिहार में भाजपा के नाराज नेताओं की फेहरिस्त कम होने का नाम नहीं ले रही है. भाजपा में कई नाराज नेताओं को मनाने के लिए दिल्ली से लेकर पटना तक चार्टर प्लेन से बड़े नेताओं का पटना आना और नाराज नेताओं को दिल्ली बुलाकर मना लिया जाना ये दौर चल रहा है. इस फेरिहस्त में नया नाम राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का है. पटना साहिब सीट से टिकट के दावेदार रहे आर.के. सिन्हा की नाराजगी उस वक्त जाहिर हो गई जब उनको मनाने संघ के एक बड़े नेता पटना पहुंचे.

आर.के.सिन्हा एक समर्पित और ईमानदार संघ के कार्यकर्ता के रु प में जाने जाते हैं. इनकी पार्टी और संघ के प्रति समर्पण रहा है. इस बात को सभी कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता तक मानते हैं. इस बार स्वत: शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी से दूर होने के बाद से राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा की चर्चा शुरु  हो गई थी कि इन्हें पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार बना रही है. लेकिन ऐन मौके पर इनको पार्टी ने उनके बदले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नाम की घोषणा कर दी गई. इतना ही नहीं इन्हें इस बात के लिए किसी स्तर से पूछा भी नहीं गया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिन्हा के बड़े कद को देखते हुए भाजपा के साथ-साथ आरएसएस के प्रमुख नेता भी उन्हें मनाने में लगे हैं. इसी क्र म में सर सहकार्यवाहक भैया जी जोशी पटना पहुंचे. सिन्हा को पटना स्थित आरएसएस कार्यालय में बुलाया गया. सिन्हा ने लगभग एक घंटे तक भैया जी जोशी के साथ मीटिंग की.

दरअसल, सिन्हा पटना साहिब से टिकट चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट ना मिलने से वह नाराज चल रहे थे. पटना साहिब में  सिन्हा की अच्छी पकड़ है. इसको लेकर आरएसएस के तरफ से सिन्हा को मनाने की कोशिश की गई है.

हालांकि भैया जी जोशी से मिलने के बाद जब सिन्हा बाहर निकले तो उन्होंने बताया कि भैया जी जोशी ने उन्हें बुलाया था और हम दोनों के बीच काफी बेहतर बातचीत हुई है. सिन्हा ने साफ किया कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है. संघ कार्यालय में राजनीतिक बात करने से सिन्हा बचते रहे. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019आरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पटना साहिब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर