लाइव न्यूज़ :

रविशंकर प्रसाद ने कहा- 'मैं भी चौकीदार' के विरोधी वही जो जमानत पर हैं

By विनीत कुमार | Updated: March 19, 2019 13:58 IST

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं भी चौकीदार कैंपेन सोशल मीडिया पर आने के बाद पूरी दुनिया में ट्रेंड में है और करीब 2 करोड़ लोगों ने इसे लेकर ट्वीट किया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर शुरू किया 'मैं भी चौकीदार' कैंपेनरविशंकर प्रसाद ने विरोध करने वालों पर साधा निशाना, कहा- 'कैंपेन पर 2 करोड़ ट्वीट हुए'

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन का विरोध करने वालों पर निशाना साधा है। रविशंकर ने प्रसाद ने कहा कि इसका विरोध वही कर रहे हैं जो जमानत पर बाहर हैं। रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन सोशल मीडिया पर आने के बाद पूरी दुनिया में ट्रेंड में है और करीब 2 करोड़ लोगों ने इसे लेकर ट्वीट किया।

प्रसाद ने साथ ही कहा कि सोशल मीडिया और नमो एप पर एक करोड़ लोगों ने इसका समर्थन जताया है।  रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीएम मोदी 31 मार्च को उन लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे जिन्होंने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन को समर्थन दिया है। इसके तहत पीएम मोदी देश में 500 जगहों के लोगों से एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन की शुरुआत की थी। इसके तहत उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' जोड़ लिया। इसके बाद सरकार के सभी मंत्रियों, कई सांसदों सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ा। बीजेपी ने यह कैंपेन राहुल गांधी और कांग्रेस के 'चौकीदार चोक है' के नारे के जवाब में शुरू किया है।

हालांकि, विपक्ष की ओर से बीजेपी के इस कैंपेन को लेकर लगातार तंज कसा जा रहा है। हाल में कांग्रेस से जुड़े हार्दिक पटेल ने बीजेपी के इस कैंपेन का जवाब देते हुए ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'बेरोजगार' जोड़ लिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावरविशंकर प्रसादराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह