लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी का ऐलान, 40.5 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट देगी तृणमूल कांग्रेस

By विनीत कुमार | Updated: March 12, 2019 16:09 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू जनता दल (बीजेडी) के नवीन पटनायक भी घोषणा कर चुके हैं उनकी पार्टी 33 फीसदी महिलाओं को राज्य में टिकट देगी।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 का बिगुल बजने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि इस बार लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस 40.5 फीसदी महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं। 

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू जनता दल (बीजेडी) के नवीन पटनायक भी घोषणा कर चुके हैं उनकी पार्टी 33 फीसदी महिलाओं को राज्य में टिकट देगी। ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा, 'तृणमूल कांग्रेस 40.5 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को आगामी लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारेगी। यह हमारे लिए गर्व का लम्हा है।' 

ममता ने साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा की। ममता ने बताया कि आसनसोल से मुनमुन सेन और शताब्दी रॉय बीरभूम से टीएमसी के उम्मीदवार होंगे।

हालांकि, इस घोषणा से पहले ममता को झटका भी लगा जब तृणमूल कांग्रेस से सांसद अनुपम हाजरा के बीजेपी से जुड़ने की खबर आई।

ममता ने लोकसभा की सभी 42 सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए 10 मौजूदा सांसदों का नाम काट दिये। उन्होंने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला करते हुए दावा किया कि उनके पास ऐसी सूचनाएं हैं कि 'वीवीआईपी' मतदाताओं को घूस देने के लिए हेलिकॉप्टरों और चार्टर्ड विमानों के जरिए धन पहुंचा रहे हैं। 

सूची जारी करते हुए बनर्जी ने राफेल सौदे, कृषि संकट और रोजगार के घटते अवसरों सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र पर हमला किया। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने कहा कि सूची में पार्टी के जिन सांसदों के नाम नहीं हैं, उन्हें पार्टी के काम में लगाया जाएगा। साथ ही ममता ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस ओडिशा, असम, झारखंड, बिहार और अंडमान में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब