लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने चौथे चरण में 785 करोड़ रुपए कैश सहित कुल 3274 करोड़ किए जब्त

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2019 10:59 IST

चुनाव आयोग ने बताया है कि चौथे चरण के चुनाव के दौरान प्रशासन ने तलाशी अभियान के तहत 785.26 करोड़ नगद, 249.038 करोड़ की शराब, 1214.46 करोड़ के नशीले पदार्थ, 972.253 करोड़ का सोना व कीमती धातुएं और 53.167 करोड़ रुपए की अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।

Open in App

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान भारी मात्रा में कैश और शराब जब्त किया है, जिसकी आयोग ने जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक, उसने 785 करोड़ से अधिक का कैश और 249 करोड़ से अधिक की शराब बरामद की है। कुल मिलाकर 3274.18 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

आयोग ने बताया है कि चौथे चरण के चुनाव के दौरान प्रशासन ने तलाशी अभियान के तहत 785.26 करोड़ नगद, 249.038 करोड़ की शराब, 1214.46 करोड़ के नशीले पदार्थ, 972.253 करोड़ का सोना व कीमती धातुएं और 53.167 करोड़ रुपए की अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। आयोग ने कुल 3274.18 करोड़ रुपये की राशि बरामद की है। 

आपको बता दें कि सोमवार (29 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग करवाई गई। यह वोटिंग नौ राज्यों में हुई, जिसमें 971 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना था, उनमें महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, पश्चिम बंगाल की 8, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, राजस्थान की 13 और अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा शामिल था।

चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर हुए चुनाव में 64 फीसदी मतदान हुआ। राजस्थान (13 सीट) में 67.73 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश (13 सीट) में 58.56 प्रतिशत और मध्यप्रदेश (छह सीट) में 67.09 प्रतिशत। पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर सर्वाधिक 76.66 फीसदी मतदान हुआ। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया