महाराष्ट्र चुनाव नतीजे: 'प्रचंड मोदी लहर' में भी हार गए केंद्रीय मंत्री अहीर और गीते

By भाषा | Published: May 24, 2019 12:40 PM2019-05-24T12:40:48+5:302019-05-24T12:55:48+5:30

इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी थी, जिनमें से भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और सुभाषा भामरे तो जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, लेकिन हंसराज अहीर और अनंत गीते हार गए।

Lok Sabha election results: Two Union ministers from Maharashtra lose even in 'Huge Modi wave' | महाराष्ट्र चुनाव नतीजे: 'प्रचंड मोदी लहर' में भी हार गए केंद्रीय मंत्री अहीर और गीते

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे: 'प्रचंड मोदी लहर' में भी हार गए केंद्रीय मंत्री अहीर और गीते

Highlightsगडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट पर 2,16,009 मतों से भारी जीत दर्ज की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी नाना पटोले को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

मुंबई, 24 मईः इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी थी, जिनमें से भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और सुभाषा भामरे तो जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, लेकिन हंसराज अहीर और अनंत गीते हार गए। गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट पर 2,16,009 मतों से भारी जीत दर्ज की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी नाना पटोले को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

20 राउंड की मतगणना के बाद आए अंतिम नतीजे में गडकरी को 6,60,221 वोट मिले, जबकि पटोले को 4,44,212 वोट मिले। वर्ष 2014 में, गडकरी ने नागपुर सीट पर 2,84,828 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे धुले सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। भाजपा उम्मीदवार भामरे को 6,13,533 वोट मिले, जबकि उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी कुणाल पाटिल को 3,84,290 वोट मिले।

भाजपा को चंद्रपुर में झटका लगा, जहां केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर कांग्रेस के सुरेश उर्फ बालू धनोरकर से 44,763 मतों के अंतर से हार गए। यह महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में कांग्रेस द्वारा जीती गई एकमात्र लोकसभा सीट है। चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले शिवसेना के विधायक धनोरकर को 5,59,507 वोट मिले, जबकि अहीर को 5,14,744 मत मिले।

वर्ष 2014 में अहीर ने चंद्रपुर से 2,36,269 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। रायगढ़ में, शिवसेना नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत गीते राकांपा के सुनील तटकरे से हार गए। तटकरे को 4,86,968 वोट मिले, जबकि गीते को 4,55,530 वोट मिले।

मनोज सिन्हा को छोड़कर बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री जीते

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न सीटों से चुनाव लड़े बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे। प्रदेश से कुल नौ केन्द्रीय मंत्री चुनाव लड़े थे, जिनमें से आठ के सिर जीत का सेहरा बंधा। मनोबल के लिहाज से सबसे बड़ी जीत कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को हासिल हुई। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 मतों से शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया।

English summary :
In Maharashtra Lok Sabha elections, the prestige of four Union ministers was on stake, among which senior BJP leaders Nitin Gadkari and Subhasha Bhamre managed to win, but lost to Hansraj Ahir and Anant Geete. Gadkari has won a huge victory in Nagpur Lok Sabha seat with a total of 2,16,009 votes.


Web Title: Lok Sabha election results: Two Union ministers from Maharashtra lose even in 'Huge Modi wave'



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Maharashtra Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/maharashtra.