लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Results 2024 Live Maharashtra: नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और सुप्रिया सुले आगे, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2024 10:00 IST

Lok Sabha Election Results 2024 Live Maharashtra: नागपुर से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गडकरी ने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे पर बढ़त बना ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भूषण पाटिल के मुकाबले आगे हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पर बढ़त बना रखी है।  48 लोकसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

Lok Sabha Election Results 2024 Live Maharashtra: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतों की गिनती के प्रारंभिक रुझानों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद पवार) की निवर्तमान सांसद सुप्रिया सुले अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में आगे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) भी कल्याण लोकसभा सीट पर बढ़त बनाते दिख रहे हैं। शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना इस समय छह सीट पर आगे है। राज्य की 48 लोकसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागपुर से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गडकरी ने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे पर बढ़त बना ली है। गोयल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े हैं और वह मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भूषण पाटिल के मुकाबले आगे हैं।

बारामती संसदीय क्षेत्र से राकांपा संस्थापक शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपनी भाभी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पर बढ़त बना रखी है। ठाणे सीट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी नरेश म्हास्के इस समय 613 वोट से आगे हैं। शिवसेना उम्मीदवार राहुल शेवाले (मुंबई दक्षिण मध्य), यामिनी जाधव (मुंबई दक्षिण), श्रीरंग बारणे (मावल) और प्रतापराव जाधव (बुलढाणा) भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे बने हुए हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024नितिन गडकरीपीयूष मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?