लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव नतीजे 2019: कांग्रेस के साथ जनता ने नहीं किया 'न्याय', क्या विपक्ष के नेता बनेंगे राहुल गांधी

By निखिल वर्मा | Updated: May 23, 2019 13:47 IST

भारतीय संविधान के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  बनने के लिए किसी पार्टी को कम से कम 10 फीसदी सीटें जीतनी जरूरी है। लोकसभा में कुल 543 सीटें है, विपक्ष का नेता बनाने के लिए किसी पार्टी को कम से कम 54 सीट लानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरकार और बीजेपी पार्टी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने शुरू हो गए है। अब तक आए नतीजों-रुझानों में बीजेपी अकेले बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी लोकसभा चुनाव 2014 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 286 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 54 सीटों पर आगे है।

क्या राहुल बनेंगे विपक्ष के नेता

बीजेपी के बाद कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी दल के रूप में उभर रही है। कांग्रेस फिलहाल 54 सीटों पर आगे है। भारतीय संविधान के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  बनने के लिए किसी पार्टी को कम से कम 10 फीसदी सीटें जीतनी जरूरी है। लोकसभा में कुल 543 सीटें है, विपक्ष का नेता बनाने के लिए किसी पार्टी को कम से कम 54 सीट लानी होगी।

लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर सिमट गई थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को संसदीय दल का नेता चुना था। हालांकि उन्हें नेता प्रतिपक्ष पद का दर्जा नहीं मिला।

1980 एवं 1984 में सदन में कोई विपक्ष का नेता नहीं था, क्योंकि किसी पार्टी के पास अपेक्षित संख्या नहीं थी। एक आरटीआई के जवाब में लोकसभा सचिवालय ने 2014 में बताया था कि पहली, दूसरी, तीसरी, पांचवीं, छठी, सातवीं और आठवीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त रहा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरकार और बीजेपी पार्टी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था। अब सवाल है कि कांग्रेस के इस खस्ताहाल हालत में क्या वो नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार होंगे। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2004 और 2009 में अमेठी लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उस समय दोनों बार कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। इसके बावजूद राहुल गांधी सरकार से दूर ही रहे थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब