लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश बड़े उलटफेर की ओर, सपा ने 30 सीटों पर बढ़त बनाई, पीएम मोदी वाराणसी में पीछे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2024 09:49 IST

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 30 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एसपी के बीच कांटे की टक्कर है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन आगे चल रहा हैसमाजवादी पार्टी 32 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही हैभाजपा को यूपी में झटका लगता दिख रहा है

Lok Sabha Election Result 2024: चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों से पता चला है कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है।  उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 32 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एसपी के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी फिलहाल 25 सीटों पर आगे चल रही है।एनडीटीवी के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 36 सीटों पर और इंडिया ब्लॉक 37 सीटों पर आगे चल रहा है।

चूंकि 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं, ऐसे में सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश पर होंगी। यूपी बेहद महत्वपूर्ण है और देखना होगा कि प्रमुख राजनीतिक दल वहां कैसा प्रदर्शन करते हैं। इस राज्य से 80 सांसद चुने जाते हैं। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में उत्तर-प्रदेश में भाजपा का दबदबा रहा है। 2019 के चुनावों में, एनडीए ने राज्य में 62 सीटें जीतीं थीं। लेकिन इस बार भाजपा को यूपी में झटका लगता दिख रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुरुआत में कांग्रेस के अजय राय से पिछड़ गए। अमेठी में स्मृति ईरानी पिछड़ रही हैं और रायबरेली में राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में बढ़त मिलने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने कहा, "मैंने कल भी बताया था कि एग्जिट पोल मनगढ़ंत है, लोगों को गुमराह करने और मानसिक दबाव बनाने के लिए दिखाया गया था। हम जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं, मैंने कहा था कि INDIA गठबंधन नतीजे देगा और नतीजा सबके सामने आ रहा है। देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है...काशी भी हम लोग जीतेंगे.."

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

कब-कब हुए मतदान?

पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)सातवां चरण: 1 जून (57 सीट) 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024उत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदीवाराणसी लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए