लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बने सांसद, लोकसभा चुनाव 43513 वोटों से जीता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2024 16:28 IST

बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राज्य की हावेरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। बसवराज बोम्मई को 705538 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आनंदस्वामी गड्डादेवरमठ को 662025 वोट मिला। बोम्मई ने ये चुनाव 43513 वोटों से जीता।

Open in App
ठळक मुद्देबसवराज बोम्मई कर्नाटककी हावेरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैंबसवराज बोम्मई को 705538 वोट मिलेभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)कर्नाटक में 17 सीटों पर आगे

Lok Sabha Election Result 2024: बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राज्य की हावेरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। बसवराज बोम्मई को 705538 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आनंदस्वामी गड्डादेवरमठ को 662025 वोट मिला। बोम्मई ने ये चुनाव 43513 वोटों से जीता।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस 28 लोकसभा सीटों पर शुरुआती चरणों की मतगणना के बाद अपनी सीटों की संख्या में सुधार करते हुए दिख रही है जबकि भाजपा के प्रदर्शन में गिरावट नजर आ रही है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में 17 सीटों जबकि कांग्रेस 9 और जनता दल (सेक्युलर) दो सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने राज्य में 2019 के आम चुनाव में कुल 28 सीटों में से महज एक सीट पर जीत हासिल की थी। 

भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके समर्थन वाला एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता था। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जद(एस) एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी रही थी। उस समय कांग्रेस और जद (एस) गठबंधन की सरकार थी और उन्होंने मिलकर चुनाव लड़ा था। क्षेत्रीय दल पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया और भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। 

जद (एस) तीन सीट मांड्या, हसन और कोलार पर चुनाव लड़ रही है। कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्नाचुनाव हार गए हैं। जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट 2,84,620 मतों के अंतर से जीती। 

 तीन पूर्व मुख्यमंत्री - जद(एस) के एच डी कुमारस्वामी, भाजपा के बसवराज बोम्मई और जगदीश शेट्टार क्रमश: मांड्या, हावेरी और बेलगाम सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। इसमें एच डी कुमारस्वामी और भाजपा के बसवराज बोम्मई जीत गए हैं। जगदीश शेट्टार डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

दक्षिण भारत में भाजपा के लिए कर्नाटक सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व में यहां भाजपा सत्ता में रही है। ताजा रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दो दक्षिणी राज्यों आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में पांच दक्षिणी राज्यों – आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और लक्षद्वीप और पुडुचेरी के दो केंद्र शासित प्रदेशों में खासी ताकत लगाई थी। उसकी कोशिश थी कि दक्षिण भारत के इन राज्यों की 131 सीटों में से वह अधिक से अधिक सीट जीत सके। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024कर्नाटकBasavaraj BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?