लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले बिहार में अपनी शक्ति प्रदर्शन में जुटे दल, रैली की तैयारी में जी जान से जुटी NDA

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2019 19:35 IST

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि तीन मार्च को गांधी मैदान में बड़ी रैली होगी. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण दिया जाएगा और पूरी उम्मीद है नरेंद्र मोदी रैली में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि रैली में नीतीश कुमार और राम विलास पासवान भी शामिल होंगे. 

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में 3 मार्च को होने वाली रैली को लेकर एनडीए के घटक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में रविवार को पटना में जदयू-भाजपा-लोजपा के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर तीनों दलों ने इस रैली के ऐतिहासिक होने का दावा किया. 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि तीन मार्च को गांधी मैदान में बड़ी रैली होगी. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण दिया जाएगा और पूरी उम्मीद है नरेंद्र मोदी रैली में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि रैली में नीतीश कुमार और राम विलास पासवान भी शामिल होंगे. 

उन्होंने कहा कि रैली अभूतपूर्व होगी और अब तक बिहार में जितनी भी रैलियां हुई हैं, उसमें से सबसे बड़ी रैली होगी. इसके लिए तीनों पार्टी के संगठन की ताक़त रैली को सफल बनाएगी और हमें यकीन है कि जनता का भी पूरा सहयोग मिलेगा. 

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बताया कि रैली का उद्देश्य चुनाव में जनता को संदेश देना और केंद्र सरकार के कामकाज को भी जनता के बीच ले जाना है. 

पारस ने कहा कि हम ऐसी रैली करने जा रहे हैं जो पिछले चालीस सालों में कभी नहीं हुई थी. इस रैली में देश भर के एनडीए के दूसरे सहयोगी भी शामिल होंगे. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि हम इस आयोजन से 55 सालों के कांग्रेस का हिसाब लेंगे और पांच साल के मोदी सरकार के कार्यों का हिसाब देंगे. इस रैली में हम मोदी सरकार के साथ-साथ नीतीश कुमार के कार्यों का भी हिसाब देंगे. 

वहीं, नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार के योजनाओं की फेहरिस्त गिना विरोधियों पर हमला बोला साथ ही ये भी कहा कि हमारे बीच सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है बहुत जल्द ही मिल बैठकर हम सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर देंगे. 

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस के रैली का जवाब देने के लिए एनडीए ठीक एक महीने बाद अपनी रैली कर रही है. बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब किसी सरकारी कार्यक्रम से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एक साथ एक मंच पर दिखेंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावएनडीए सरकारजेडीयूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन