लाइव न्यूज़ :

मायावती ने बीजेपी पर लगाये चुनावी कदाचार के आरोप, चुनाव आयोग से कार्रवाई का किया आग्रह 

By एएनआई | Updated: April 12, 2019 16:43 IST

11 अप्रैल के पहले चरण के मतदान के बाद बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बीजेपी पर चुनावी कदाचार का आरोप लगाया है।

Open in App

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को हुए मतदान के बाद बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी कदाचार में उलझा रही हैं।

मायावती ने ट्विटर पर लिखा, 'सत्ताधारी बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में आम जनता द्वारा नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से, ईवीएम की धांधली से, पुलिस/प्रशासन के दुरुपयोग से और ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है।'

मायावती ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि बीजेपी ने क्या किया है उसका गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया जाए ताकि आने वाले 6 चरणों के मतदान स्वतंत्र व निष्पक्ष हो सकें। 

मायावती ने साथ में ये भी कहा कि अगर आम आदमी का लोकतंत्र पर विश्वास बचाये रखना है तो चुनाव आयोग की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह पूरे मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले और किसी भी तरह की धांधली न होने दे। ताकि अगले चरण के मतदान निष्पक्ष और सही तरीके से हो सके।'  

टॅग्स :मायावतीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील