लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिवः पहले चरण में मतदान के पैटर्न में बदलाव बनी पहेली, यहां जानिए पूरा विस्तृत रिपोर्ट

By हरीश गुप्ता | Updated: April 14, 2019 11:23 IST

लोकसभा चुनावः भाजपा-जदयू-लोजपा के बीच गठबंधन के बावजूद चुनाव विश्लेषक मतदान में इतनी कमी की पहेली को समझने में असमर्थ हैं. उत्तराखंड में भी मतदान का ग्राफ गिरा है.

Open in App

चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल को पहले चरण में 91 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के शनिवार जो नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं, उनसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पूर्व जारी रिपोर्ट के विपरीत यह सामने आया है कि बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 2014 की तुलना में 11 अप्रैल को 24 प्रतिशत कम मतदान हुआ. औरंगाबाद की ही बात करें तो 2014 की तुलना में वहां 31.5 प्रतिशत कम मतदान हुआ.गया, जमुई और नवादा में भी ऐसा ही रहा.

भाजपा-जदयू-लोजपा के बीच गठबंधन के बावजूद चुनाव विश्लेषक मतदान में इतनी कमी की पहेली को समझने में असमर्थ हैं. उत्तराखंड में भी मतदान का ग्राफ गिरा है. 2014 में वहां 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था और भाजपा वहां की सभी पांच सीटें जीतने में सफल रही थीं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार उत्तराखंड में सिर्फ 59.89 प्रतिशत मतदान हुआ जो 14 प्रतिशत कम है.उत्तर प्रदेश में भी आठ सीटों पर 1.5 प्रतिशत कम मतदान हुआ. वहीं, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और यहां तक कि ओडिशा में भी रिकॉर्ड मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर10 प्रतिशत अधिक वोट पड़े. मणिपुर में भी ऐसा ही हुआ. असम में भाजपा के लिए अनुकूलता का संकेत देते हुए 6 प्रतिशत अधिक वोट पड़े. 2014 में 72.29 प्रतिशत मतदान हुआ था था जबकि 2019 में यह 79 प्रतिशत हो गया.ओडिशा में मतदान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, लेकिन इससे चार सीटों पर भाजपा की लोकप्रियता के संकेत मिलते हैं. मणिपुर और मेघालय में मतदान का ग्राफ कम रहा जहां कई स्थानीय कारणों और राष्ट्रीय नागरिक पंजिका (एनआरसी) की वजह से भाजपा की स्थिति कमजोर है. आश्चर्यजनक है कि अरुणाचल प्रदेश में दो सीटों पर 7 प्रतिशत कम वोट पड़े. इसके बावजूद गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश (पश्चिम) से संतुष्ट हैं. इससे इतर पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में हुए रिकॉर्ड मतदान से भाजपा को संतुष्टि मिल सकती है.

यवतमाल-वासिम में 20 प्रतिशत कम वोट पड़ेचुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, यवतमाल-वासिम लोकसभा सीट पर 2014 में 81.27 प्रतिशत की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत कम मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने कहा कि 61.9 प्रतिशत मतदान हुए . वहीं, चंद्रपुर में 2014 की तुलना में 15 प्रतिशत कम मतदान दर्ज किया गया.

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबिहार लोकसभा चुनाव 2019उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर