लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नहीं बदलेगी राजस्थान में कोई भी प्रत्याशी, ज्योति खंडेलवाल को मिली क्लीन चिट

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 10, 2019 12:31 IST

राजस्थानः कुछ लोकसभा सीटों पर कमजोर प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर प्रत्याशी बदले जाने की चर्चाएं चल रही थीं। जयपुर प्रत्याक्षी ज्योति खंडेलवाल तो कथित सीडी को लेकर आरोपों में घिर गई थी, उन्हें भी आलाकमान ने क्लीन चिट दे दी है। 

Open in App

लोकसभा चुनाव मैदान में कांग्रेस द्वारा कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। भले की कमजोर प्रत्याशी उतारे जाने से नाराज राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को दिल्ली बुलाकर नाराजगी जाहिर की हो, पर प्रत्याशी बदलने का मानस कांग्रेस का नहीं है यह बात स्पष्ट हो गई है। 

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कुछ सीटों पर कमजोर प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर प्रत्याशी बदले जाने की चर्चाएं चल रही थीं। जयपुर प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल तो कथित सीडी को लेकर आरोपों में घिर गई थी, उन्हें भी आलाकमान ने क्लीन चिट दे दी है। 

जिन सीटों पर कमजोर या विरोध के कारण जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़ आदि सीटें प्रमुख हैं। इसमें सर्वाधिक विरोध झालावाड़ सीट पर था जहां से सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ने नामांकन भी दाखिल कर दिया।

आपको बता दें, राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होने हैं। यहां 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग करवाई जाएगी, जिसके लिए नामांकन पत्र दाखिल हो गए हैं और 172 उम्मीदवारों ने 260 नामांकन पत्र दाखिल किए है। वहीं, बची हुई 12 लोकसभा सीटों के लिए छह मई को मतदान कराया जाएगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराजस्थानराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप