लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Campaign 2024: 7 चरण में वोटिंग, 4 जून को मतगणना, शाह ने किए 115 रैली और 18 रोड शो, जानिए पीएम मोदी, राहुल गांधी और नड्डा का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2024 16:56 IST

Lok Sabha Election Campaign 2024: उत्तर प्रदेश में 13, बिहार में 8, पश्चिम बंगाल में 9, पंजाब में 13, ओडिशा में 6, झारखंड में 3, चंडीगढ़ में एक और हिमाचल प्रदेश में 4 सीट पर एक जून को मतदान होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election Campaign 2024: अंतिम चरण में 57 सीट पर वोट पड़ेंगे।Lok Sabha Election Campaign 2024: देश में 543 सीट पर चुनाव संपंन्न होंगे।Lok Sabha Election Campaign 2024: 4 जून को मतगणना कराई जाएगी।

Lok Sabha Election Campaign 2024: और इसके साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव प्रचार खत्म हो गया। प्रचार के अंतिम दिन (30 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की जनता से रूबरू हुए। पीएम मोदी 2014 और 2019 में वाराणसी से जीत चुके हैं और तीसरी बार मैदान में हैं। अंतिम चरण में 57 सीट पर वोट पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 13, बिहार में 8, पश्चिम बंगाल में 9, पंजाब में 13, ओडिशा में 6, झारखंड में 3, चंडीगढ़ में एक और हिमाचल प्रदेश में 4 सीट पर एक जून को मतदान होंगे और 4 जून को मतगणना कराई जाएगी। देश में 543 सीट पर चुनाव संपंन्न होंगे।

भाजपा ने 2019 में 303 सीट के साथ सरकार बनायी थी। इस बार भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के सामने इंडी गठबंधन है। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी को पीछे छोड़ दिया। पीएम मोदी ने रिकॉर्ड 158 रैली, 80 साक्षात्कार और 14 रोड शो किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी कम नहीं हैं। राहुल ने 65 रैली की और इस दौरान 4 बार रोड शो किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 87 रैली को संबोधित किया।

देश के गृह मंत्री अमित शाह दूसरे पायदान पर है। शाह ने इस दौरान 115 रैली और 18 रोड शो को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीछे कहां रहने वाली हैं। ममता दीदी ने 61 रैली को संबोधित किया और भाजपा पर जोरदार हमला किया। जमानत पर छूटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली, मुंबई और पंजाब में कई रोड शो और प्रचार किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है, ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे। आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा। आप लोगों को याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024नरेंद्र मोदीचुनाव आयोगराहुल गांधीममता बनर्जीजेपी नड्डाअमित शाहलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित