लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 6th Phase: इलाज का नहीं हुआ असर, हार्ट अटैक ने छीनी विधायक की जान

By धीरज मिश्रा | Updated: May 25, 2024 16:53 IST

Lok Sabha Election 6th Phase: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर शनिवार को छठे चरण के तहत मतदान हुआ। इधर, गुरुग्राम से एक बुरी खबर सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देबादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक आने से मौत हो गईराकेश के छोटे भाई की 2021 में कोविड के दौरान मौत हुई थीराकेश ने 2019 में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता

Lok Sabha Election 6th Phase:हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर शनिवार को छठे चरण के तहत मतदान हुआ। इधर, गुरुग्राम से एक बुरी खबर सामने आई। यहां बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। राकेश की मौत पर पीएम मोदी ने भी खेद जताया।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बहुत ही कम उम्र में लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। उनका जाना प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान है।

ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। बताते चले कि निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (45) ने साल 2019 में बादशाहपुर से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर विधायक बने थे।

हरियाणा में फिलहाल वह बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे। इसके अलावा वह हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि उनके छोटे भाई की 2021 में कोविड के दौरान मौत हुई थी। 

खबरों के अनुसार, राकेश को शनिवार की सुबह बेचैनी महसूस होने लगी। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया न जा सका। अस्पताल में ही उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली।

राकेश दौलताबाद के भाई सोमबीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन दुख की बात है कि उन पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ। दौलताबाद परिवर्तन संघ के संस्थापक थे, एक संगठन जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा देना, शिक्षा के स्तर में सुधार करना, महिलाओं को सशक्त बनाना और कई सामुदायिक पहल करना है।

2009 और 2014 में दो बार चुनाव लड़ने में असफल रहने के बाद उन्होंने 2019 में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता।

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण