लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने नामांकन किया दाखिल, CM योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

By आकाश चौरसिया | Updated: April 29, 2024 12:54 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहें।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना नामांकन किया दाखिल इस दौरान उत्तराखंड और यूपी के सीएम भी रहे मौजूद यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है

Lok Sabha Election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहें। लखनऊ में पांचवें चरण में वोटिंग 20 मई को होनी है। इस फेज में देश भर की 45 सीट शामिल हैं, जहां मतदान होगा। हालांकि, 3 मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है, फिर 4 मई को इसकी जांच आयोग करेगा। 6 मई को प्रत्याशियों के लिए उम्मीदवारी वापस करने की अंतिम तारीख है। 

नामांकन से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नामांकन है। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। "  

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, छठे फेज में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 मई है और दस्तावेजों की समीक्षा 7 मई को की जाएगी। इसके साथ प्रत्याशियों के उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मई को है। इस फेज में यूपी, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल की विभिन्न सीटों पर मतदान होगा। हालांकि, लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान भी संपन्न हो चुके हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेशराजनाथ सिंहयोगी आदित्यनाथपुष्कर सिंह धामीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी