Lok Sabha election: बिहार में एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने की उम्मीद, जानिए 2019 और 2014 में क्या रहे थे नतीजे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 16, 2024 02:35 PM2024-03-16T14:35:00+5:302024-03-16T15:10:46+5:30

Lok Sabha election: साल 2019 के चुनाव में बिहार में एनडीए (भाजपा, जदयू और एलजेपी) को भारी सफलता मिली थी और 40 लोकसभा सीटों में 39 सीटें एनडीए के हिस्से आई थीं। पूरे राज्य में 58.1 फीसदी वोटिंग हुई थी। भाजपा को 17, जदयू को 16 और एलजेपी को 6 सीटों पर सफलता मिली। सिर्फ एक सीट विपक्ष के खाते में गई।

Lok Sabha election 2024 Bihar results for 2019 bjp nda jdu rjd pm modi nitish kumar tejaswi yadav | Lok Sabha election: बिहार में एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने की उम्मीद, जानिए 2019 और 2014 में क्या रहे थे नतीजे

बिहार में एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने की उम्मीद (फाइल फोटो)

Highlightsलोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है2019 के चुनाव में बिहार में एनडीए (भाजपा, जदयू और एलजेपी) को भारी सफलता मिली थीइस बार बिहार में एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने की उम्मीद

2019 Lok Sabha election results for Bihar:लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने इस बार पार्टी के लिए 370 पार और एनडीए गठबंधन के लिए 400 पार का नारा दिया है। साल 2019 के चुनाव में बिहार में  एनडीए (भाजपा, जदयू और एलजेपी) को भारी सफलता मिली थी और 40 लोकसभा सीटों में 39 सीटें एनडीए के हिस्से आई थीं। पूरे राज्य में 58.1 फीसदी वोटिंग हुई थी। भाजपा को 17, जदयू को 16 और एलजेपी को 6 सीटों पर सफलता मिली। सिर्फ एक सीट विपक्ष के खाते में गई। हालांकि कुछ समय बाद जदयू ने भाजपा का साथ छोड़ दिया और महागठबंधन में शामिल हो गई। 2014 चुनावों से ठीक पहले एक बार फिर नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए हैं इसलिए भाजपा को एक बार फिर से वही करिश्मा दोहराने की उम्मीद है।

बिहार की सभी संसदीय सीटें

बिहार में 40 लोकसभा क्षेत्र हैं - गया, नवादा, जमुई, किशनगंज,कटिहार, पूर्णिया,भागलपुर, बांका, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण , हाजीपुर, वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, औरंगाबाद और जहानाबाद।

साल 2014 में भी बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों को बड़ी सफलता मिली थी। 2014 में भाजपा ने 30, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 7 और आरएलएसपी ने 
तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 31 सीटें जीतीं। इसमें भाजपा को 22, एलजेपी को 6 और आरएलएसपी को तीन सीटें मिली थीं।

2 अक्टूबर 2023 को जारी बिहार सरकार की बिहार जाति-आधारित सर्वेक्षण 2022 रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की आबादी 13.07 करोड़ है। आबादी में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की हिस्सेदारी 36.01 प्रतिशत है। ओबीसी, ईबीसी मिलकर बिहार की कुल आबादी का 63% हिस्सा हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01 फीसदी है जिसकी संख्या 4,70,80,514 है। पिछड़ा वर्ग 27.12 फीसदी है जिनकी तादाद 3,54,63,936 है। 

बिहार में किस जाति की कितनी आबादी

ब्राह्मण- 3.67%
राजपूत- 3.45%
भूमिहार- 2.89%
कायस्थ - 0.60%
यादव - 14.26 %
कुशवाहा - 4.27
कुरमी- 2.87%
तेली- 2.81%
मुसहर- 3.08%
सोनार-0.68%
मल्‍लाह 2.60%
बढ़ई- 1.4%
कुम्हार- 1.4%
पासी- 0.9%
धोबी- 0.8%
मोची,चमार,रविदास- 5.2%

Web Title: Lok Sabha election 2024 Bihar results for 2019 bjp nda jdu rjd pm modi nitish kumar tejaswi yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे