लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा- अगर कांग्रेस, सपा, बसपा को अली पर विश्वास तो हमें बजरंगबली पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2019 18:53 IST

Lok Sabha Election 2019: योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''अपने भाषण में मायावती क्या कह रही हैं.. अपने भाषण में वो कहती हैं कि हमें केवल मुस्लिम वोट मिल जाए तो बाकी गठबंधन को और वोट नहीं चाहिए..।''

Open in App
ठळक मुद्देयोगी पहले भी दे चुके हैं 'अली और बजरंगबली' वाला बयानदेवबंद में मायावती के भाषण पर चुनाव आयोग ने लिया था संज्ञान

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा को अली पर विश्वास है तो बीजेपी को बजरंगबली पर भरोसा है। उन्होंने का कहा कि इन दलों को पता है कि बजरंगबली के समर्थक उन्हें समर्थन नहीं देंगे। योगी ने जनता को बसपा सुप्रीमो मायावती की देवबंद रैली के भाषण की बातें याद दिलाते हुए विरोधियों पर हमला बोला।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा मंगलवार (9 अप्रैल) को ट्वीट किए गए एक वीडियो में योगी आदित्यनाथ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ''आपने परसों सहारनपुर में सुश्री मायावती का भाषण सुना होगा। अपने भाषण में मायावती क्या कह रही हैं.. अपने भाषण में वो कहती हैं कि हमें केवल मुस्लिम वोट मिल जाए तो बाकी गठबंधन को और वोट नहीं चाहिए.. और मैं भी आपसे निवेदन करता हूं भाइयों-बहनों कि अगर कांग्रेस को अली पर.. और सपा बसपा को अली पर विश्वास है.. हमें भी बजरंगबली पर विश्वास है.. और मैं कहना चाहता हूं कांग्रेस, सपा, बसपा, लोकदल.. इन्होंने तय किया है.. ये लोग इस बात को मान चुके हैं कि बजरंगबली के अनुयायी उन्हें कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे..।'' बता दें कि मेरठ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है। 

गठबंधन करने वाले सपा और बसपा ने पिछले हफ्ते देवबंद में अपनी संयुक्त रैली में कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने जनता को आगाह किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर खासकर मुस्लिम वोट न बंटे। मायावती ने कहा था, ''कांग्रेस इतनी मजबूत नहीं है कि वह भाजपा को निशाने पर ले सके और मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि खासकर मुस्लिमों का एक वोट भी कांग्रेस को जाता है तो वह बीजेपी को फायदा पहुंचाएगा। अपना बोट न बंटने दें।''

मायावती के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने संज्ञान लिया था और सहारनपुर प्रशासन से एक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी। एक चुनाव अधिकारी ने मीडिया से कहा था, ''धर्म या जाति के नाम पर वोट मांगना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं और चुनाव आयोग द्वारा मामले की जांच की जाएगी।''

ऐसा पहली दफा नहीं है जब योगी आदित्यनाथ ने अली और बजरंगबली वाला बयान दिया है। पिछले वर्ष एक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मौलवियों से कहा था कि वे मध्य प्रदेश के चुनावों में पार्टी की जीत के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में 90 फीसदी मतदान सुनिश्चित करने के लिए कहें। इस पर आदित्यनाथ ने कहा था, “आप अली को रख लो..हमारे लिए बजरंगबली काफी हैं”।

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथमायावतीअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है