लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा, कांग्रेस-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक शख्स की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 23, 2019 15:40 IST

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में 5 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें मुर्शिदाबाद के अलावा बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण और जंगीपुर सीट शामिल हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे चरण में मंगलवार को जारी वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार मुर्शिदाबाद जिसे के बलिग्राम में कांग्रेस और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

इसी दौरान वोट डालने के लिए पंक्ति में खड़ा एक शख्स इस झगड़े की चपेट में आ गया। इससे पहले मुर्शिदाबाद में ही मंगलवार सुबह बम फटने की भी खबर आई जिसमें तीन टीएमसी कार्यकर्ता घायल हो गये। 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में 5 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें मुर्शिदाबाद के अलावा बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण और जंगीपुर सीट शामिल हैं। मुर्शिदाबाद में तृणमूल ने अबु ताहिर खान, भाजपा ने हुमायूं कबीर, कांग्रेस ने अबु हिना और माकपा ने बदरुद्दोजा खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

बताते चलें कि दोपहर डेढ़ बजे तक के मतदान के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर सर्वाधिक 52.37 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 15 राज्यों की 116 सीटों पर हो रहे मतदान में दोपहर बाद तेजी दर्ज की गयी। इन सीटों पर एक बजे तक 37.72 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक इन सीटों पर मतदान का औसत स्तर 23.93 प्रतिशत था। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के दौरान भी हिंसा देखने को मिली थी। माकपा ने भी दूसरे चरण के मतदान में 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर हुयी हिंसा का हवाला देते हुये चुनाव आयोग से हिंसा प्रभावित 28 मतदान बूथ पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगालकांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह