लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ उमा भारती का नाम फाइनल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2019 10:31 IST

यह पहली बार है, जब उमा भारती पूरे 5 साल मंत्री पद पर रहीं. फिलहाल उमा भारती झांसी से सांसद हैं.

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल सीट से बीजेपी का प्रत्याशी कौन होगा, इसका जवाब तो कौन बनेगा करोड़पति के सवालों से भी मुश्किल हो गया है पंरतु संघ के अंदर से खबर आ रही है कि उमा भारती को चुनाव लड़ने के लिए मना लिया गया है. उल्लेखनीय है कि उमा भारती ने अमित शाह से मनमुटाव के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था. 

यह पहली बार है, जब उमा भारती पूरे 5 साल मंत्री पद पर रहीं. फिलहाल उमा भारती झांसी से सांसद हैं. भोपाल में कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह का नाम सामने आते ही संघ के पदाधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आने लगी थीं. आलोक शर्मा, बीडी शर्मा, आलोक संजर जैसे नामों पर तो विचार ही नहीं किया गया. 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम चला परंतु अमित शाह की टीम राजी नहीं थी. अंतत: उमा भारती को मनाने का सिलसिला शुरू हुआ और अब खबर आ रही है कि उमा भारती ने रजामंदी दे दी है. उमा भारती के नाम का जिक्र आने पर कांग्रेस नेता शोभा ओझा का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा को कोई चेहरा नहीं मिल रहा है. भाजपा अगर उमा भारती को चुनाव मैदान में उतारती है तो उसके बाद कांग्रेस की जीत पर कोई संकट नहीं आएगा. भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावउमा भारतीदिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील