लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की जीत के बाद शिवसेना का दावा- 'अगले 25 साल तक कोई भी नहीं कर सकता मोदी का मुकाबला'

By भाषा | Updated: May 23, 2019 18:41 IST

चुनाव आयोग की ओर से मुहैया कराये गए रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना क्रमश: 23 और 18 सीटों पर आगे हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा नीत राजग राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है चुनाव आयोग की ओर से मुहैया कराये गए रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना क्रमश: 23 और 18 सीटों पर आगे हैं।

भाजपा नीत राजग को लोकसभा चुनाव मतगणना रुझान में प्रचंड बढ़त के बीच शिवसेना ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि कोई भी अगले 25 वर्षों तक उन्हें चुनौती नहीं दे पाएगा। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पिछले पांच वर्ष के दौरान अक्सर भाजपा की आलोचना करती रही लेकिन लोकसभा चुनाव में वह साथ मैदान में उतरी।

शिवेसना सांसद संजय राउत ने कहा कि जनता ने उन विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया है जो मोदी के खिलाफ राफेल लड़ाकू विमान सौदे जैसे मुद्दों को लेकर ‘‘भ्रम का एक वातावरण’’ बनाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने यहां संवाददताओं से कहा, ‘‘पूरा देश मोदीमय हो गया है।’’ राउत ने कहा, ‘‘सच्चाई स्वीकार करनी पड़ेगी कि कोई भी मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएगा। आज जनादेश ऐसा है कि अगले 25 वर्षों तक कोई भी (मोदी का) मुकाबला नहीं कर पाएगा।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा नीत राजग राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है जहां कांग्रेस ने पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा, ‘‘देश ने फिर से अगले पांच वर्ष के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। वह अगले पांच वर्षों में देश को और आगे ले जाएंगे।’’ चुनाव आयोग की ओर से मुहैया कराये गए रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना क्रमश: 23 और 18 सीटों पर आगे हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?