लाइव न्यूज़ :

शरद पवार का पीएम मोदी पर तंज, कहा- वैसे तो ठीक हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्मादी हो जाते हैं

By भाषा | Updated: April 8, 2019 02:22 IST

Open in App

पुणे, सात अप्रैल (भाषा) राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो वह ठीक हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्मादी हो जाते हैं। पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने संभाल रखी है। वह यहां दौंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे कहना चाहूंगा कि व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना नहीं करें। जब देश के प्रधानमंत्री ने यह जिम्मेदारी संभाल रखी है तो आपको इसमें क्यों पड़ना?’’

इससे पहले राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अपने परिवार के सदस्यों के बीच विवाद के दावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया था. पवार ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की ओर से आक्षेप लगाये जा रहे हैं जिसे परिवार का अनुभव तक नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने एक अप्रैल को वर्धा की एक रैली में कहा था कि पवार का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नियंत्रण खिसकता जा रहा है और उनके परिवार में विवाद चल रहा है.

पवार ने शनिवार (6 अप्रैल) को पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अजीत पवार ने परिवार पर नियंत्रण कर लिया है और पवार परिवार अब एकजुट नहीं है, उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि हम भाई संस्कारी माहौल में पले बढ़े हैं और हमारी मां ने हमें मूल्य सिखाए'.

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया