लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: उपेंद्र कुशवाहा दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, महागठबंधन में RLSP को मिली हैं 5 सीटें  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2019 19:55 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार महागठंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को पांच सीटें मिली हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चीफ व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उपेंद्र कुशवाहा बिहार के उजियारपुर औरकाराकाट लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

बता दें कि बिहार महागठंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को पांच सीटें मिली हैं। इन पांच सीटों में से दो सीटों पर उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ेंगे। आरएलएसपी ने अपने पूरे पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है। 

 

रालोसपा इन पांच सीटों पर लड़ेगी चुनावपश्चिमी चंपारण- आकाश कुमार सिंह  (कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के बेटे) पूर्वी चंपारण- डॉ. ब्रजेश सिंह कुशवाहाउजियारपुर- उपेंद्र कुशवाहाकाराकाट- उपेंद्र कुशवाहाजमुई- भूदेव चौधरी

आरा और काराकाट भाकपा-माले के खाते में 

भाकपा-माले के पटना ऑफिस इंचार्ज कुमार परवेज ने बताया कि आरा और काराकाट संसदीय सीट पर बात बन गई है। आरा सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी नेता और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर आरजेडी के श्रीभगवान सिंह रहे थे। तीसरे नंबर भाकपा-माले के राजू यादव थे जिन्हें इस बार भी पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी।

काराकाट संसदीय सीट पर पिछले चुनाव में आरएलएसपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। कुशवाहा पिछले चुनाव में एनडीए के साथ थे और अब महागठबंधन में शामिल हैं। यहां 2014 चुनाव में आरजेडी के कांति सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट से भाकपा-माले से पूर्व विधायक राजाराम सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह