लाइव न्यूज़ :

जब राहुल गांधी ने समस्तीपुर रैली में 'राहुल' को मंच पर बुलाया, जानिए क्या है पूरा माजरा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 26, 2019 14:10 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब आज (26 अप्रैल) बिहार की राजधानी पटना में चुनावी रैली के लिए जा रहे थे तो उस वक्त विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। जिसकी वजह से राहुल गांधी को दिल्ली दोबार लौटना पड़ा। राहुल गांधी ने इसकी जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करके दी और देरी के लिए माफी मांगी।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी ने रैली में कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना का जिक्र किया।राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने देश का पैसा कुछ चोरों के बैंक अकाउंट में डाल दिया। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के समस्तीपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। लेकिन इसी दौरान राहुल गांधी ने यहां एक आम लड़के को मंच पर भी बुलाया। हैरानी की बात ये थी कि इस शख्स का नाम भी राहुल था। समस्तीपुर में 29 अप्रैल को मतदान होगा। कांग्रेस ने अशोक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। ये पहला मौका था जब राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा कर रहे थे। 

राहुल गांधी ने हालांकि राहुल नाम के युवा को मंच पर क्यों बुलाया। इसका खुलासा तो नहीं किया। लेकिन राहुल को मंच पर बुलाकर तेजस्वी यादव सहित सारे नेताओं से मिलवाया।

समस्तीपुर रैली में राहुल गांधी की अहम बातें...

- राहुल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना का जिक्र किया।

-  राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने देश का पैसा कुछ चोरों के बैंक अकाउंट में डाल दिया। 

- राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने नोटबंदी और बेरोजगारी को लेकर जनता को बेवकूफ बनाया है। राहुल ने कहा,  लोगों को बैंक के सामने खड़ा कर दिया। महिलाओं ने पैसे बचाकर रखे थे वह बैंक में डलवा दिए। आप सब के जेब से पैसे निकाले और नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों की जेब में डाल दिया

राहुल ने कहा- मोदी जी आप कितने भी भाषण दीजिए, किसान इसका जवाब देंगे। 

- राहुल ने  कहा कि किसानों को छह हजार रुपये देने का वादा का क्या हुआ। ये चौकीदार वाली बीजेपी की सरकार का टाइम ओवर हो चुका है।

रैली में जाते वक्त विमान का इंजन खराब हो गया था

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज (26 अप्रैल) बिहार की राजधानी पटना में चुनावी रैली के लिए जा रहे थे। रैली के पटना जाते वक्त उनके विमान के इंजन में खराबी हो गई। जिसकी वजह से राहुल गांधी को दिल्ली दोबार लौटना पड़ा। राहुल गांधी ने इसकी जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करके दी है।  

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष