लाइव न्यूज़ :

बिहार में जदयू के अंदर नही है 'आल इज वेल', प्रशांत किशोर छोड़ सकते हैं पार्टी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2019 06:45 IST

जानकारों के अनुसार प्रशांत किशोर को लेकर जदयू मे सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. माना जा रहा है कि अचानक से पार्टी में नंबर की दो की भूमिका में आ गए प्रशांत किशोर से पार्टी के नेता ही खुश नहीं है'.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार यह भी कह चुके हैं कि प्रशांत किशोर को उन्होंने अमित शाह के कहने पर शामिल किया है. कभी भी पार्टी को अलविदा कह सकते हैं. उनके एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू में उथल-पुथल की स्थिती है. जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी में खुद को अलग थलग किए जाने को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की है. चर्चा है कि कभी भी पार्टी को अलविदा कह सकते हैं. उनके एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है. 

प्रशांत किशोर ने किया ट्वीट 

उन्होंने एक तरह से अपना दर्द जाहिर करते हुए लिखा है 'बिहार में एनडीए माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. प्रशांत का ट्वीट जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के खिलाफ ‘राजनीतिक तंज’ के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी में मेरी भूमिका सीखने और सहयोगी की है. प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है 'बिहार में एनडीए माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. 

जदयू की ओर से चुनाव-प्रचार एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्‍ठ और अनुभवी नेता आरसीपी सिंह जी के मजबूत कंधों पर है. राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है. उल्लेखनीय है कि जदयू की ओर से चुनाव-प्रचार एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरीय एवं अनुभवी नेता आरसीपी सिंह जी के मजबूत कंधों पर है. 

 

नीतीश कुमार बता चुके हैं भविष्य 

जानकारों के अनुसार प्रशांत किशोर को लेकर जदयू मे सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. माना जा रहा है कि अचानक से पार्टी में नंबर की दो की भूमिका में आ गए प्रशांत किशोर से पार्टी के नेता ही खुश नहीं है'. हालांकि नीतीश कुमार यह जरूर कहते रहे हैं कि वह भविष्य हैं. लेकिन जब बड़ी जिम्मेदारी की बात आती है तो बिहार के मुख्यमंत्री ने उन पर कम ही विश्वास जताया है. यूथ विंग के अलावा प्रशांत किशोर को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई. 

यहां तक गठबंधन और सीट समझौते को लेकर भी जिम्मेदारी आरसीपी सिंह और ललन सिंह को दी गई. इससे पहले नीतीश कुमार यह भी कह चुके हैं प्रशांत किशोर को उन्होंने अमित शाह के कहने पर शामिल किया है. 

वहीं प्रशांत किशोर भी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि नीतीश को अब नया जनादेश देकर लेकर आना चाहिए. उनके इस बयान पर पार्टी के अंदर काफी आलोचना हुई थी. वहीं इस खबर पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली तक इन बातों की जानकारी हो गई है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील