लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा की बढ़ीं मुश्किलें, हेमंत करकरे पर विवादित बयान को लेकर EC ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

By धीरज पाल | Updated: April 20, 2019 17:13 IST

लोकसभा चुनाव 2019: इससे पहले साध्वी प्रज्ञा के बयान पर बीजेपी की ओर अधिकारिक बयान आया है। बीजेपी ने पत्र जारी कर अधिकारिक बयान दिया है। पत्र में लिखा है साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बयान निजी है।

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि मैंने कहा था तेरा यानी मुंबई ATS प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे का सर्वनाश होगाबीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा के इस बयान को निजी विचार बताया है

चुनाव आयोग ने भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई हमले में शहीद एटीएस (ATS) प्रमुख हेमंत करकरे के बारे में दिए गए विवादित बयान को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा से 24 घंटे में जवाब मांगा है। 

एएनआई एजेंसी के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े ने शनिवार को बताया कि हमने इस बयान पर स्वत: संज्ञान लिया है और इस मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। हम इस कार्यक्रम के आयोजक  और उस व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी कर रहे हैं, जिसने यह बयान दिया है और उनसे 24 घंटे में जवाब मांगेंगे। हम सहायक निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट को निर्वाचन आयोग को भेजेंगे।

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा के बयान पर बीजेपी की ओर अधिकारिक बयान आया है। बीजेपी ने पत्र जारी कर अधिकारिक बयान दिया है। पत्र में लिखा है साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बयान निजी है। पार्टी ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे के बारे में कहा है कि बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद का दर्जा दिया है। 

पत्र भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। जिसमें लिखा है...''भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि स्वर्गीय श्री हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बीजेपी ने हमेशा उन्हें शहीद माना है। जहां तक साध्वी प्रज्ञा के इस संदर्भ में बयान का विषय है, वह उनका निजी बयान है, जो उन्होंने वर्षों तक शारीरिक और मानिसक प्रताड़ना के कारण दिया गया है।''

क्या दिया था साध्वी प्रज्ञा ने बयान 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा,  "मैंने कहा था तेरा यानी मुंबई ATS प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे का सर्वनाश होगा... ठीक सवा महीने में सूतक लगता है, जिस दिन मैं गई थी, उस दिन उसके सूतक लग गया था, और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।"

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप