लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बहराइच चुनावी सभा में पीएम मोदी ने किया दावा, 'मेरे डर से रुकीं आतंकवाद की घटनाएं'

By भाषा | Updated: April 30, 2019 16:43 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री ने कहा कि याद करिये, जब मोदी सरकार में नहीं आया था, तब देश की बड़ी आबादी के घर में ना तो शौचालय था, ना गैस कनेक्शन और ना ही बैंकों में खाता था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि 'महामिलावटी' लोगों को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता हैउन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के जरिये पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कराने की सुविधा दी है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दावा किया कि उनके डर से देश में आतंकवाद की घटनाएं रुकी हैं, मगर इस खतरे को पूरी तरह खत्म करने के लिये केन्द्र में उनके नेतृत्व वाली मजबूत सरकार दोबारा बनानी होगी। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि उनकी सरकार की प्रतिबद्धता की वजह से आतंकवाद सीमित दायरे में हो गया है।

उन्होंने कहा ''अब आपको मंदिरों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर बम धमाके की खबरें नहीं सुनायी देती हैं। ये मोदी के डर के कारण बंद हुआ है, लेकिन अभी वो सुधरे नहीं हैं, खतरा अभी टला है, खत्म होना बाकी है। आज भी हमारे आसपास आतंकी नर्सरी चल रही है।''

 उन्होंने कहा ''इस क्षेत्र को रामायण सर्किट और बुद्ध सर्किट के जरिये पूरे देश से जोड़ा जा रहा है, लेकिन याद रखिये जब आतंकवाद बढ़ता है तो उसका पहला शिकार आस्था के ऐसे ही केन्द्र होते हैं, इसलिये देश को ऐसी ही मजबूत सरकार की जरूरत होगी। कमल पर पड़ने वाला वोट राष्ट्ररक्षा के लिये होगा।'' मोदी ने पूछा कि क्या आतंक की इस नर्सरी को सपा और बसपा बंद कर सकती हैं? इसके अलावा आतंकवाद से लड़ने वाले सैनिकों का विशेषाधिकार हटा देने की बात करने वाली कांग्रेस क्या आतंक से लड़ सकती है? 

कांग्रेस को प्रतिपक्ष में बैठने का नहीं मिलेगा मौक

पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब 130 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा की बात होगी तो हम घर में घुसकर मार सकते हैं। हम इसके लिये किसी से पूछेंगे नहीं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी की आज हालत ऐसी है कि उसे इस बात का पता ही नहीं है कि उसे प्रतिपक्ष का नेता बनने का मौका मिलेगा भी या नहीं। वर्ष 2014 में तो मौका मिला नहीं था।

जनता के गुस्से से हारेगी कांग्रेस

इस बार तो जनता इतने गुस्से में है कि 2019 में भी उन्हें कुछ नसीब नहीं होगा। उन्होंने कहा ''जो लोग 50—55 सीट लेकर विपक्ष का नेता बनने तक की स्थिति में नहीं हैं, वो प्रधानमंत्री बनने के लिये दर्जी के पास कपड़े सिला रहे हैं। ये लोग चाहते हैं कि किसी भी तरह खिचड़ी सरकार बन जाए। कमजोर सरकार बन जाए। तब तीन महीने कोई प्रधानमंत्री बनेगा और तीन महीने कोई और। आपको क्या ऐसी बात मंजूर है। ऐसे लोगों को क्या वाकई देश और उसकी जनता के भविष्य की चिंता है?'' 

गरीब, दलित और पिछड़े के हित में काम करती है बीजेपी

मोदी ने कहा कि बुलंद हौसले वाली सरकार ही गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े और आदिवासियों के हित में बिना किसी भेदभाव के काम कर सकती है। सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है और सबको सुरक्षा तथा सबको सम्मान देना हमारा प्रण है। बीते पांच वर्ष हमने इसी के लिये काम किया है और आने वाले पांच वर्षों में भी हम इसी रास्ते पर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के जरिये पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कराने की सुविधा दी है।

मोदी ने की उज्जवला योजना की प्रशंसा  

उज्ज्वला योजना ने सभी माताओं और बहनों को गम्भीर बीमारियों से बचाने का रास्ता निकाला है। साल 2022 तक हर गरीब को अपना पक्का घर मिलेगा, यह भी मोदी का वादा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि याद करिये, जब मोदी सरकार में नहीं आया था, तब देश की बड़ी आबादी के घर में ना तो शौचालय था, ना गैस कनेक्शन और ना ही बैंकों में खाता था। जब खाता नहीं था तो बैंक से कर्ज कैसे मिलता और गरीब अपना कामकाज कैसे शुरू कर पाता। हमने इस खाई को पाटने का काम किया है। 

सपा-बसपा पर साधा निशाना

उन्होंने महागठबंधन करके चुनाव लड़ रहे सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'महामिलावटी' लोगों को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है। इसी राजनीति के लिये इन लोगों ने प्रदेश के साथ बहुत भेदभाव और अन्याय किया है। प्रधानमंत्री ने कहा ''याद करिये। जहां सपा का वोट बैंक नहीं है, क्या वहां सपा की सरकार बिजली देती थी? जहां बसपा का वोट बैंक नहीं है, क्या वहां बसपा सरकार बिजली देती थी। अकेले हम ही हैं, जो सबका साथ, सबका विकास करते हैं।'' मोदी ने कहा कि उनकी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ देश के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा देने में जुटी है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीबहराइचभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?