लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने बिहार में लालटेन के दिन खत्म होने की बात कही, तो लालू ने उन्हें बताया पलटुओं का सरदार

By भाषा | Updated: April 8, 2019 05:41 IST

लालू ने नीतीश की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए टि्वटर के जरिए कहा, ‘‘एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकने वाले प्राणी का बयान पढ़ लीजिए ।

Open in App

 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में प्रचार जोर पकड़ने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति से ‘लालटेन’ के दिन पूरे हो गए हैं। लालटेन लालू प्रसाद नीत राजद का चुनाव चिह्न है और पूर्व मुख्यमंत्री (लालू) चारा घोटाला मामले में रांची की जेल में हैं।

लालू ने नीतीश की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए टि्वटर के जरिए कहा, ‘‘एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकने वाले प्राणी का बयान पढ़ लीजिए । 5 साल में बदली 5 पार्टी और 5 सरकार। तभी तो कहलाता है पलटुओं का सरदार । ’’ कुमार ने जमुई लोकसभा क्षेत्र में एक चुनाव रैली में राजद पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘बिहार में हर घर में बिजली पहुंच गई है। अब लालटेन का कोई उपयोग नहीं है।’’ जदयू सुप्रीमो वहां राजग के घटक दल लोजपा सांसद चिराग पासवान के लिए प्रचार करने गए थे।

कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ने के चार साल बाद 2017 में राजग में लौटने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया था। उन्होंने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। लालू ने 2014 की अखबार की एक कतरन को साझा किया, जिसमें कुमार का यह बयान छपा था, ‘‘मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा पर दोबारा भाजपा का साथ नहीं लूंगा। ’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं