लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर करारा हमला, कहा- 2019 का चुनाव बीजेपी के लिए साबित होगा ‘ताबूत में आखिरी कील’

By भाषा | Updated: March 12, 2019 23:03 IST

पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी के प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद एक पत्रकार वार्ता में बनर्जी ने कहा, ‘‘ 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होगा।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होंगे और इससे नरेंद्र मोदी के ‘डर के साम्राज्य’ का खात्मा होगा। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि चुनावी लड़ाई ‘एकजुट भारत और कुछ अलग-थलग पड़े लोगों’ के बीच होगी। प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी के प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद एक पत्रकार वार्ता में बनर्जी ने कहा, ‘‘ 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होगा और नरेंद्र मोदी के डर के शासन से निजात दिलाएगा।

यह चुनाव एकजुट भारत और कुछ अलग थलग लोगों के बीच होगा। ’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास जानकारी है कि चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए ‘‘वीवीआई‘‘ लोग रुपयों को लाने ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड उड़ानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

राफेल सौदे, किसान संकट, रोजगार पर बोला हमला 

पश्चिम बंगाल की नेता ने राफेल सौदे, किसान संकट, रोजगार के घटते मौकों समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र पर हमला बोला। राफेल सौदे पर सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी राफेल घोटाले के बारे में जो कह रहे हैं उससे मैं पूरी तरह से सहमत हूं।वे (भाजपा) सच बोलने के लिए एन राम जैसे पत्रकारों को धमका रहे हैं।’’ राम ने ‘द हिन्दू’ अखबार में एक लेख लिखकर कहा था कि रक्षा मंत्रालय ने राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा फ्रांस से ‘समांतार बातचीत’ करने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। मुख्यमंत्री ने मोदी से पूछा कि वह आरबीआई बोर्ड की आपत्ति के बाद भी नोटबंदी पर आगे क्यों बढ़े? बनर्जी ने कहा कि भाजपा विरोधी पार्टियों की गठबंधन सरकार नौकरियों के ज्यादा अवसर सृजित करेगी, जम्मू कश्मीर में शांति और स्थिरता लगाएगी और डर के माहौल से छुटकारा दिलाएगी।’’

चुनाव आयोग पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

टीएमसी की प्रमुख नेता ने भाजपा पर चुनाव आयोग पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि इसीलिए चुनाव कार्यक्रम को बहुत ज्यादा लंबा खींचा गया है ताकि प्रधानमंत्री समूचे देश में व्यापक अभियान शुरू कर सकें। अपने दावे के समर्थन में बनर्जी ने कहा कि मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में मतदान अंतिम चरण यानी 19 मई को होना है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा चुनाव आयोग को ऐसे प्रभावित करने की कोशिश कर रही है जैसे संवैधानिक निकाय सिर्फ उनका है। चुनाव आयोग हर पार्टी का है। उन्हें (चुनाव आयोग) विभिन्न सिनेमा हॉल में दिखाए जा रहे नरेंद्र मोदी के विज्ञापनों के संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए।’’

पांच साल से लगा हुआ ‘अघोषित आपातकाल’

बनर्जी ने कहा कि देश में बीते पांच साल से ‘अघोषित आपातकाल’ लगा हुआ है और स्थिति 1975 में घोषित आपातकाल से भी ज्यादा बदतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों में विभाजन और नफरत का बीज बोया जा रहा है और जाति, नस्ल और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘ देश में गौ रक्षा और लिचिंग (पीट-पीट कर हत्या करना) सिंडिकेट तैयार किया गया है। उनको (भाजपा) इस पर शर्म आनी चाहिए।’’ बनर्जी ने दावा किया (हवाई) ‘हमले’ के नाम पर चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए चरमपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले एक साल में आतंकवाद 260 फीसदी तक बढ़ गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील