लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: CPI से मिला JNU पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को टिकट, बेगूसराय से लड़ेंगे चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2019 16:46 IST

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कन्हैया का बेगूसराय सीट से चुनाव लडना लगभग तय है. उम्मीद है कि राज्य कार्यकारिणी मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक में उनके नाम को अनुमोदन कर देगी.

Open in App

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बेगूसराय से अपना लोकससभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी की जिला कमेटी ने कन्हैया कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है. बताया जा रहा है कि अब महागठबंधन से बेगूसराय सीट पर समझौते का इंतजार है.

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कन्हैया का बेगूसराय सीट से चुनाव लडना लगभग तय है. उम्मीद है कि राज्य कार्यकारिणी मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक में उनके नाम को अनुमोदन कर देगी. सूत्रों ने दावा किया है कि भाकपा का महागठबंधन से सीटों के तालमेल की वार्ता जारी है. 

लेकिन इतना तय है कि सीट शेयरिंग का मसला सुलझे या नहीं सुलझे, बेगूसराय से कन्हैया हर हाल में चुनाव लडेंगे. बेगूसराय के अलावा पार्टी तीन अन्य सीटों मोतिहारी, खगडिया और मधुबनी पर दावा कर रही है. भाकपा नेता डी. राजा इन सीटों पर अपना दावा लालू प्रसाद यादव से मिलकर जता चुके हैं. इन तीन सीटों पर फिलहाल महागठबंधन में अनिर्णय की स्थिति है. यहां बता दें कि कन्हैया कुमार को लेकर लगातार दावा किया जा रहा था कि वह महागठबंधन में बेगूसराय सीट के उम्मीदवार होंगे. हालांकि राजद ने कभी इस बात का समर्थन नहीं किया है. भाकपा ने 17 जनवरी को साफ किया था कि इस मुद्दे को लेकर राजद प्रमुख लालू यादव से बात चल रही है.

पार्टी के सदस्य जल्द ही रांची रिम्स में लालू यादव से इस मसले पर मुलाकात करने भी जाएंगे. बताया जा रहा है कि राम देव वर्मा को उजियारपुर सीट देने की बात पर फैसला किया जा रहा है. हालांकि महागठबंधन में अभी भी कन्हैया कुमार को लेकर पेंच फंसा हुआ है. दरअसल, राजद किसी भी सीट पर जोखिम नहीं उठाना चाहती है क्योंकि दिल्ली पुलिस ने तीन साल पुराने जेएनयू मामले में कन्हैया कुमार समेत अन्य लोगों पर चार्जशीट दायर किया है.

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकन्हैया कुमारबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं